
भुज द प्राइड ऑफ इंडिया के लिए नोरा फतेही असल में बहा रही हैं खून-पसीना!
AajTak
नोरा फतेही जल्द ही भुज द प्राइड ऑफ इंडिया में नजर आने वाली हैं. फिल्म में नोरा का लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जहां उनका चेहरा खून से सना नजर आ रहा है. आपको बता दें, नोरा ने इस तस्वीर के लिए कोई पेंटिंग नहीं की है बल्कि उनका यह असली खून है.
फिल्मों में अक्सर अपने किरदार के परफेक्शन को लेकर स्टार्स उसमें डूब जाते हैं. इस दौरान कई बार सेट पर चोट भी खा लेते हैं. ऐसा ही कुछ नोरा फतेही के साथ भी हुआ है. नोरा अपनी फिल्म भुज द प्राइड को लेकर खासी उत्साहित हैं. ये कहना भी गलत नहीं होगा कि इस फिल्म के लिए पसीने के साथ-साथ नोरा खून भी बहा चुकी हैं.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












