भीलवाड़ा: सट्टे के लाखों रुपये नहीं चुकाने पर सटोरियों ने चचेरे भाइयों का किया अपहरण, एक घंटे में पकड़े गए
AajTak
भीलवाड़ा में कैफे संचालक सट्टे में तीन लाख हार गया. कैफे संचालक ये रुपये नहीं चुका पाया तो सटोरियों ने उसका और उसके चचेरे भाई का अपहरण कर लिया. भीलवाड़ा पुलिस ने किडनैपर्स को एक घंटे के अंदर धर दबोचा.
राजस्थान के भीलवाड़ा शहर में जुए-सट्टे के 3 लाख नहीं चुकाने पर कैफे संचालक और उसके चचेरे भाई का अपहरण कर लिए जाने का मामला सामने आया है. कैफे संचालक के पैसे नहीं चुकाने पर सटोरिये सरेआम उसका अपहरण करके उसे ले गए. भीलवाड़ा पुलिस ने चित्तौड़गढ़ पुलिस की मदद से 1 घंटे के अंदर दोनों भाइयों को अपहरणकर्ताओं के चंगुल से मुक्त करा लिया.
पुलिस ने इस मामले में अपहरण के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. अपहरण की ये पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई थी, जिससे पुलिस को काफी मदद मिली. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रीय ने बताया कि मालोला रोड गायत्री नगर की रहने वाली ममता वैष्णव ने अपने पति विश्वास वैष्णव के अपहरण का मामला दर्ज करवाया था.
ममता ने बताया कि बड़ला चौराहे के निकट उसके पति के कैफे हाउस पर कुछ लोग कार से आए. उन लोगों ने उसके पति विश्वास और उसके चचेरे भाई बलवंत के साथ मारपीट की और उनका अपहरण कर लिया. अपहरण की सूचना मिलते ही भीलवाड़ा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) आदर्श सिद्धू ने अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर वारदात के संबंध में जानकारी ली.
भीलवाड़ा के एसपी ने विश्वास और उसके चचेरे भाई बलवंत के मोबाइल फोन की लोकेशन के आधार पर चित्तौड़गढ़ पुलिस को अलर्ट किया. तुरंत ही एक्टिव मोड में आई पुलिस ने मोबाइल फोन लोकेशन के आधार पर चित्तौड़गढ़ कलेक्ट्रेट के निकट से तीन आरोपियों को पकड़ लिया और दोनों भाइयों को भी मुक्त करा लिया. पुलिस ने अपहरण के आरोप में शास्त्री नगर के रहने वाले इमरान हुसैन कॉलोनी के अमजद और जफर को गिरफ्तार किया है.
चित्तौड़गढ़ ले जाकर लिखा-पढ़ी कराना चाहते थे पूछताछ में सामने आया कि अपहरणकर्ता विश्वास से जुए और सट्टे के 3 लाख मांगते थे जो बार-बार तकाजा करने पर भी नहीं दे रहा था. इसलिए वह उसका अपहरण कर चित्तौड़गढ़ ले जाकर लिखा-पढ़ी कराना चाहते थे लेकिन, उससे पहले ही पकड़ लिए गए.
(भीलवाड़ा से प्रमोद तिवारी की रिपोर्ट)

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.







