
भारत-PAK मैच पर सस्पेंस खत्म होगा! ICC से मैराथन मीटिंग के बाद अब पीसीबी लेगा फाइनल कॉल
AajTak
भारत और पाकिस्तान के बीच कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप का ग्रुप मैच निर्धारित है. इस मुकाबले को लेकर सस्पेंस जल्द ही समाप्त हो सकता है. आईसीसी और पीसीबी के बीच पूरे विवाद पर बातचीत हुई है.
आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ मैच को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) अगले 24 घंटे में अपना अंतिम रुख साफ कर सकता है, लाहौर में ICC अधिकारियों के साथ पांच घंटे से ज्यादा चली मैराथन बैठक के बाद यह संकेत मिले हैं. 15 फरवरी को होने वाला भारत बनाम पाकिस्तान ग्रुप मैच अब वर्ल्ड क्रिकेट में सबसे बड़ा चर्चा का विषय बन चुका है.
लाहौर गद्दाफी स्टेडियम में हुई इस अहम बैठक में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी, ICC डिप्टी चेयरमैन इमरान ख्वाजा और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम शामिल रहे. ICC की सबसे बड़ी चिंता यह है कि टूर्नामेंट का सबसे हाईप्रोफाइल मुकाबला अनिश्चितता में ना फंस जाए.
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान की नई 'डिमांड पॉलिटिक्स'! भारत संग T20 वर्ल्ड कप मैच खेलने के लिए रखीं 3 शर्तें, ICC होगी राजी?
रिपोर्ट्स के मुताबिक पीसीबी अंतिम फैसला लेने से पहले पाकिस्तान की संघीय सरकार से भी सलाह करेगा. अधिकारियों का मानना है कि अगले 24 घंटे बेहद निर्णायक साबित हो सकते हैं क्योंकि पीसीबी राजनीतिक दिशा, संभावित आर्थिक परिणामों पर गंभीरता से विचार कर रहा है.
मोहसिन नकवी करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस! पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी 9 फरवरी (सोमवार) को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकते हैं. PCB ने 2 फरवरी को ये घोषणा की थी कि उसकी टीम वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ ग्रुप मैच नहीं खेलेगी. वर्ल्ड कप शुरू होने से ठीक पहले यह घोषणा की गई, जिससे विवाद बढ़ गया.
अब आईसीसी को तुरंत बातचीत की पहल करनी पड़ी. बैठक में बांग्लादेश की मौजूदगी ने मामले को और जटिल बना दिया. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम 'बुलबुल' बैठक से कुछ घंटे पहले ही लाहौर पहुंचे थे. रिपोर्ट्स के अनुसार पाकिस्तान और बांग्लादेश ने कई मुद्दों पर एक जैसी रणनीति अपनाई है, जबकि आईसीसी समझौता कराने की कोशिश कर रहा है.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












