
भारत से विवाद के बीच मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू को लगा बड़ा झटका, जानें- क्या है मामला
AajTak
मेयर पद के लिए हुए इलेक्शन में 41 बक्सों की गिनती के बाद विपक्षी पार्टी MDP के नेता एडम अजीम ने 5303 वोटों के साथ भारी बढ़त हासिल कर ली, जबकि मुइज्जू की पीपुल्स नेशनल कांग्रेस (पीएनसी) की नेता ऐशथ अजीमा शकूर को महज 3,301 वोट मिले हैं.
भारत और मालदीव में इन दिनों तनातनी चल रही है. इसी बीच मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू को बड़ा झटका लगा है. दरअसल, भारत समर्थक विपक्षी मालदीवियन डेमोक्रेटिक पार्टी (MDP) ने राजधानी माले के मेयर चुनाव में बड़ी जीत हासिल की है. एमडीपी उम्मीदवार एडम अजीम को माले का नया मेयर चुना गया है, यह पद अभी तक मुइज्जू के पास था. लेकिन मुइज्जू ने पिछले साल राष्ट्रपति चुनाव लड़ने के लिए इस पद से इस्तीफा दे दिया था.
41 बक्सों की गिनती के बाद विपक्षी पार्टी MDP के नेता एडम अजीम ने 5303 वोटों के साथ भारी बढ़त हासिल कर ली, जबकि मुइज्जू की पीपुल्स नेशनल कांग्रेस (पीएनसी) की नेता ऐशथ अजीमा शकूर को महज 3,301 वोट मिले हैं. MDP का नेतृत्व भारत समर्थक पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद सोलिह कर रहे हैं, जो राष्ट्रपति चुनाव में चीन समर्थक नेता मुइज्जू से हार गए थे. मेयर चुनाव में जीत मिलने के बाद एमडीपी को एक तरह से संजीवनी मिल गई है.
मुइज्जू चीन की पांच दिवसीय राजकीय यात्रा के बाद शनिवार को माले लौट आए हैं. उन्होंने मालदीव लौटते ही दो टूक कह दिया है कि हमें बुली करने का लाइसेंस किसी के पास नहीं है. मुइज्जू ने कहा कि हम भले ही छोटा देश हो सकते हैं लेकिन इससे किसी को भी हमें बुली करने का लाइसेंस नहीं मिलता. हालांकि, मुइज्जू ने प्रत्यक्ष तौर पर किसी का नाम लेकर ये बयान नहीं दिया है. लेकिन माना जा रहा है कि उनका निशाना भारत की तरफ है.
मालदीव में मेयर पद के लिए चुनाव भारत से चल रही तनातनी के बीच हुए. दरअसल, हाल ही में पीएम मोदी ने लक्षद्वीप का दौरा कर इसकी तस्वीरें शेयर की थी. इसके बाद मालदीव के तीन मंत्रियों ने पीएम मोदी और भारत के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. इसके बाद भारत की ओर से कड़ा ऐतराज जताया गया था. लिहाजा मालदीव की सरकार ने टिप्पणी करने वाले अपने तीनों मंत्रियों को सस्पेंड कर दिया था.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










