
भारत से लौटते ही मुश्किल में फंसे US राष्ट्रपति बाइडेन, हाउस स्पीकर ने महाभियोग जांच शुरू करने की दी मंजूरी
AajTak
अमेरिका में 2024 के राष्ट्रपति चुनाव से पहले रिपब्लिकन हाउस स्पीकर केविन मैक्कार्थी ने जो बाइडेन के खिलाफ महाभियोग जांच के लिए मंजूरी दे दी है. उन्होंने मंगलवार को कहा कि ये सत्ता के दुरुपयोग और भ्रष्टाचार के आरोप हैं, जिसे लेकर हाउस की ओर से आगे की जांच करने की जरूरत है.
अमेरिका के राष्ट्रपति जी20 शिखर सम्मेलन से लौटते ही मुश्किल में फंस गए हैं. हाउस स्पीकर मैक्कार्थी ने उनके खिलाफ महाभियोग जांच शुरू करने को मंजूरी दे दी है. स्पीकर ने कहा कि वह सदन की एक कमेटी को बाइडेन परिवार के व्यापारिक सौदों को लेकर उनके खिलाफ महाभियोग जांच शुरू करने का निर्देश दे रहे हैं.
रिपब्लिकन हाउस स्पीकर केविन मैक्कार्थी ने मंगलवार को यह कदम उठाया है. 2024 के राष्ट्रपति चुनाव से पहले स्पीकर का यह ऐतिहासिक कदम डेमोक्रेटिक पार्टी को भारी पड़ सकता है.
बाइडेन पर क्या है आरोप?
जो बाइडेन पर आरोप है कि जब 2009 से 2017 तक वह अमेरिका के उपराष्ट्रपति थे, इस दौरान उन्होंने अपने बेटे हंटर बाइडेन को विदेशी व्यापार में फायदा पहुंचाया. इसको लेकर इसी साल रिपब्लिकन ने कई महीनों तक जांच भी की थी, लेकिन इसमें बाइडेन के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला. मैक्कार्थी ने कहा कि हम वहां जाएंगे जहां सबूत हमें ले जाएंगे.
स्पीकर मैक्कार्थी ने कहा, "ये सत्ता के दुरुपयोग और भ्रष्टाचार के आरोप हैं, जिसे लेकर हाउस की ओर से आगे की जांच करने की जरूरत है. इसलिए आज मैं हमारे हाउस की समिति को राष्ट्रपति बाइडेन के खिलाफ महाभियोग जांच शुरू करने का निर्देश दे रहा हूं."
मैक्कार्थी ने कहा, "रिपब्लिकन ने फोन कॉल, मनी ट्रांसफर और अन्य गतिविधियों के सबूत पेश किए हैं, जो बाइडेन के परिवार में करप्शन की तस्वीर पेश करते हैं."

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.

आज हम आपको अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय हथियारों से रूबरू कराने वाले हैं. कुछ जो इंसान के बचाव के लिए बने हैं और कुछ केवल विनाश के लिए. डोनाल्ड ट्रंप जिस वक्त अमेरिका की ताकत पर इतरा रहे थे, बता रहे थे कि उन्होंने ईरान की ताकत को मिट्टी में मिला दिया है. इसके कुछ घंटे बाद ईरान ने इजरायल पर आज तक के सबसे बड़े हमले को अंजाम दिया.

कतर के समुद्री इलाके में रविवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. रूटीन ड्यूटी पर निकला एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में कतर और तुर्की सेना के 5 जवानों समेत 2 टेक्नीशियनों की मौत हो गई. दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है.









