
भारत से मात खाए पाकिस्तान के लिए रूस ने उठाया ये बड़ा कदम
AajTak
रूस ने दो साल बाद पाकिस्तान से चावल के आयात पर से प्रतिबंध हटा लिया है. रूस ने एक ऐसा कदम उठाया है जिससे पाकिस्तानी चावल उत्पादकों को अपनी आमदनी बढ़ाने में मदद मिलेगी. कंकड़ मिलने के बाद रूस ने पाकिस्तान से चावल के आयात पर रोक लगा दी थी.
रूस ने दो साल बाद पाकिस्तान से चावल के आयात पर से प्रतिबंध हटा लिया है. रूस ने एक ऐसा कदम उठाया है जिससे पाकिस्तानी चावल उत्पादकों को अपनी आमदनी बढ़ाने में मदद मिलेगी. पाकिस्तान ने 2019 तक रूस को हर साल लगभग 35 हजार टन चावल और 40-50 मिलियन डॉलर मूल्य के अन्य अनाज का निर्यात किया था. पाकिस्तान के लिए यह राहत की बात है, क्योंकि वह चावल निर्यात के मामले में दुनिया में चौथे पायदान पर है जबकि भारत सबसे बड़ा निर्यातक है. (फोटो-Getty Images) पाकिस्तान के खाद्य सुरक्षा विभाग ने आधिकारिक बयान जारी कर बताया, "रूस ने 11 जून 2021 से पाकिस्तान से चावल के आयात पर लगा प्रतिबंध हटा लिया है." शुरुआत में रूस के नेशनल प्लांट प्रोटेक्शन ऑर्गेनाइजेशन (NPPO) ने चावल निर्यात के लिए पाकिस्तान की चार चावल कंपनियों को मंजूरी दी है. इनमें दो कराची, एक लाहौर और चौथी चिनियट में स्थित है. (फोटो-Getty Images)
अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










