
भारत से तनातनी के बीच बांग्लादेश के लिए चीन ने किया बड़ा फैसला
AajTak
चीन ने बांग्लादेश को लोन चुकाने के लिए बड़ी राहत दी है. चीन की शी जिनपिंग सरकार ने बांग्लादेश को दिए कर्ज को चुकाने की अवधि को 20 साल से बढ़ाकर 30 साल कर दिया है. चीन दौरे पर पहुंचे बांग्लादेश के विदेश मंत्री तौहीद हुसैन ने चीनी विदेश मंत्री से मुलाकात के दौरान यह अनुरोध किया था, जिसे चीन ने स्वीकार कर लिया है.
शेख हसीना के प्रत्यर्पण के मामले में भारत से विवाद के बीच बांग्लादेश की करीबी चीन के साथ बढ़ती जा रही है. सोमवार को बांग्लादेश के विदेश मंत्री तौहीद हुसैन चीन के दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने चीनी विदेश मंत्री वांग यी से मुलाकात की. इस मुलाकात के दौरान चीन की शी जिनपिंग सरकार की ओर से बांग्लादेश की मोहम्मद युनूस की अंतरिम सरकार को बड़ी राहत पहुंचाने वाला एक फैसला लिया गया है.
चीनी सरकार के फैसले के अनुसार, बांग्लादेश को दिये हुए कर्ज को चुकाने की अवधि को बढ़ा दी गई है. चीन की शी जिनपिंग सरकार की ओर से बांग्लादेश को लोन चुकाने के लिए 20 साल की जगह 30 साल की मोहलत दी गई है. वहीं चीन सरकार की ओर से कर्ज की ब्याज दर को कम करने की कोशिश का वादा भी किया गया है.
इसके साथ ही इस मुलाकात में दोनों देशों की ओर से चीन की महत्वाकांक्षी बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (बीआरआई) योजना के लिए भी प्रतिबद्धता जताई गई. बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने इस बाबत आधिकारिक बयान भी जारी किया है.
बयान में कहा है कि, 'तौहीद हुसैन ने चीन से कर्ज की ब्याज दर को 2-3 फीसदी से घटाकर 1 फीसदी करने, कमिटमेंट फी माफ और लोन चुकाने की अवधि को 20 साल से बढ़ाकर 30 करने का अनुरोध किया था. कर्ज चुकाने में हमारा पिछला अच्छा रिकार्ड देखते हुए चीन ने अवधि को बढ़ाने का अनुरोध स्वीकार कर लिया और ब्याज दर को घटाने की कोशिश करने का भी वादा किया है.'
तौहीद हुसैन से मिलकर चीनी विदेश मंत्री ने कही ये बात
बांग्लादेश के विदेश मंत्री से मुलाकात के दौरान चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने कहा कि वह बांग्लादेश के आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए अपना समर्थन जारी रखना चाहते हैं.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.

आज हम आपको अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय हथियारों से रूबरू कराने वाले हैं. कुछ जो इंसान के बचाव के लिए बने हैं और कुछ केवल विनाश के लिए. डोनाल्ड ट्रंप जिस वक्त अमेरिका की ताकत पर इतरा रहे थे, बता रहे थे कि उन्होंने ईरान की ताकत को मिट्टी में मिला दिया है. इसके कुछ घंटे बाद ईरान ने इजरायल पर आज तक के सबसे बड़े हमले को अंजाम दिया.

कतर के समुद्री इलाके में रविवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. रूटीन ड्यूटी पर निकला एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में कतर और तुर्की सेना के 5 जवानों समेत 2 टेक्नीशियनों की मौत हो गई. दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है.









