
'भारत विरोधी तत्वों पर एक्शन हो...', न्यूजीलैंड पीएम से मुलाकात में खालिस्तानियों को लेकर बोले PM मोदी
AajTak
दिल्ली में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री लक्सन के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई. बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने न्यूजीलैंड में भारत विरोधी खालिस्तानी तत्वों के मुद्दे पर भी चर्चा की और न्यूजीलैंड सरकार से इन तत्वों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की उम्मीद जताई.
दिल्ली में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री लक्सन के बीच अहम बैठक हुई. इस बैठक के दौरान पीएम मोदी ने न्यूजीलैंड में सक्रिय भारत विरोधी खालिस्तानी तत्वों का मुद्दा जोरदार तरीके से उठाया. उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि हमें उम्मीद है कि न्यूजीलैंड सरकार इन तत्वों के खिलाफ सख्त कदम उठाएगी. इस पर बात करते हुए, विदेश सचिव जयदीप मजूमदार ने कहा कि खालिस्तान से जुड़े मुद्दों पर चर्चा महत्वपूर्ण थी.
जयदीप मजूमदार ने बताया, "हम अपने मित्र देशों को उनके भीतर सक्रिय भारत विरोधी तत्वों की गतिविधियों से सचेत करते हैं. ये तत्व अक्सर स्वतंत्रता की अभिव्यक्ति और अन्य लोकतांत्रिक स्वतंत्रताओं का दुरुपयोग करते हुए आतंकवाद का महिमामंडन करते हैं और हमारे राजनयिकों, संसद और भारतीय कार्यक्रमों के खिलाफ हमले की धमकी देते हैं."
यह भी पढ़ें: PM मोदी-लक्सन के बीच हुई वार्ता, इंडो-पैसिफिक के विकास में बनेंगी नई संभावनाएं
न्यूजीलैंड की सरकार ने पहले भी गंभीरता से किया काम
विदेश सचिव ने आगे कहा कि न्यूजीलैंड की सरकार ने इन चिंताओं को पूर्व में भी गंभीरता से लिया है और इस बार भी उन्हें ध्यान में रखा है. भारत सरकार ने इस मुद्दे पर अपने विचार स्पष्ट रूप से जाहिर किए और दोनों देशों ने आपसी सहयोग की उम्मीद जताई.
यह भी पढ़ें: भारत-चीन रिश्तों पर पीएम मोदी की टिप्पणी से चीन गदगद, ग्लोबल टाइम्स में भी तारीफ

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.

ईरान और अमेरिका की जंग का आज 19वीं दिन है. इस बीच इजरायल के हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ लीडर अली लारिजानी की मौत के बाद अब ईरान ने इजरायल और अमेरिकी बेसों पर हमले तेज कर दिए हैं. ईरान ने मिसाइल हमलों का वीडियो भी जारी किया है. IRGC ने कहा कि हमले में मल्टी-वॉरहेड बैलिस्टिक मिसाइलों समेत कई और घातक मिसाइलें शामिल हैं.

अमेरिका ने होर्मुज के समुद्री रास्ते को खुलवाने के लिए ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 5,000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला किया है. अमेरिकी राष्पति ट्रंप इस बात से नाराज हैं कि उनके साथी देश (नाटो) इस लड़ाई में साथ नहीं दे रहे हैं. इस हमले का मकसद तेल की सप्लाई को बहाल करना और ईरानी मिसाइलों के खतरे को खत्म करना है.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.








