
भारत वाले गुट को लेकर चीन ने बांग्लादेश को धमकाया
AajTak
चीन ने बांग्लादेश को ब्लॉक राजनीति से दूर रहने की नसीहत दी है. चीन नहीं चाहता कि बांग्लादेश क्वॉड का हिस्सा बने. इस ब्लॉक में भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया हैं. वह इसे चीन विरोधी ब्लॉक के तौर पर देखता है.
चीन शुरुआत से ही दूसरे देशों को नसीहत देने में माहिर रहा है. चीन ने अब ऐसी ही एक नसीहत बांग्लादेश को दी है.
चीन ने बांग्लादेश को ब्लॉक पॉलिटिक्स से दूर रहने को कहा है. वह बात और है कि चीन खुद दर्जन भर समूहों और ब्लॉक का हिस्सा है.
चीन ने लगभग एक साल पहले बांग्लादेश से क्वॉड (Quad) ब्लॉक में शामिल नहीं होने को कहा था. इस ब्लॉक में भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया हैं. यही वजह है कि चीन ने बांग्लादेश से इससे दूरी बनाने को कहा है.
वह क्वॉड को चीन विरोधी समूह के तौर पर देखता है.
चीन के विदेश मंत्रालय के एशियाई मामलों के विभाग के महानिदेशक लिउ जिनसॉन्ग ने कहा, चीन मानता है कि बांग्लादेश सहित इस क्षेत्र के देश अपने-अपने देशों के मूल हितों को ध्यान में रखें, स्वतंत्रता को कायम रखें, शीत युद्ध की मानसिकता को खारिज करें और ब्लॉक पॉलिटिक्स से दूर रहें.
उन्होंने बुधवार को चीन में बांग्लादेश के राजदूत महबूब उज जमान से यह बात कही.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.







