
भारत में Xiaomi का ये है लेटेस्ट स्मार्टफोन, शुरुआती कीमत 14,999 रुपये, जानें फीचर्स
AajTak
Redmi Note 10S को भारत में गुरुवार को एक वर्चुअल इवेंट के जरिए लॉन्च किया गया. ये Xiaomi का भारत में लेटेस्ट स्मार्टफोन है. मार्च में इस फोन की ग्लोबल लॉन्चिंग की गई थी.
Redmi Note 10S को भारत में गुरुवार को एक वर्चुअल इवेंट के जरिए लॉन्च किया गया. ये Xiaomi का भारत में लेटेस्ट स्मार्टफोन है. मार्च में इस फोन की ग्लोबल लॉन्चिंग की गई थी. इस नए फोन को भारत में MediaTek Helio G95 प्रोसेसर और क्वॉड कैमरा सेटअप दिया गया है. आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से. Redmi Note 10S की कीमत भारत में 6GB + 64GB वेरिएंट के सिए 14,999 रुपये और 6GB + 128GB वेरिएंट के लिए 15,999 रुपये रखी गई है. इसे तीन कलर ऑप्शन- डीप सी ब्लू, फ्रोस्ट वाइट और शैडो ब्लैक कलर ऑप्शन में उतारा गया है. Redmi Note 10S की बिक्री भारत में 18 मई से शुरू होगी. ग्राहक इसे ऐमेजॉन इंडिया, शाओमी की आधिकारिक वेबसाइट, मी होम स्टोर्स और रिटेल स्टोर्स से खरीद पाएंगे. आपको बता दें इस इवेंट में कंपनी ने 3,999 रुपये में Redmi Watch को भी लॉन्च किया था.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












