
'भारत में टेक्नोलॉजी, समानता और सशक्तिकरण की ताकत', बेंगलुरु टेक समिट में बोले पीएम मोदी
AajTak
पीएम मोदी ने कहा कि बेंगलुरु आईटी का हब है. कई सालों से बेंगलुरु भारत के इनोवेशन इंडेक्ट में नंबर 1 है. यहां साल 2021 के बाद से यूनिकॉर्न की संख्या दोगुनी हो गई है. अब हम दुनिया के तीसरे सबसे बड़े स्टार्ट-अप हैं. हमारे पास 81,000 से ज्यादा मान्यता प्राप्त स्टार्टअप हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडोनेशिया से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बेंगलुरु टेक समिट को संबोधित किया. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि बेंगलुरु आईटी का हब है. कई सालों से बेंगलुरु भारत के इनोवेशन इंडेक्ट में नंबर 1 है. यहां साल 2021 के बाद से यूनिकॉर्न की संख्या दोगुनी हो गई है. अब हम दुनिया के तीसरे सबसे बड़े स्टार्ट-अप हैं. हमारे पास 81,000 से ज्यादा मान्यता प्राप्त स्टार्टअप हैं. ऐसी 100 से ज्यादा इंटरनेशनल कंपनियां हैं, जिनके भारत में R&D केंद्र हैं.
पीएम मोदी ने समिट को संबोधित करते हुए कहा कि भारत में गरीबी के खिलाफ लड़ाई में टेक्नोलॉजी एक हथियार की तरह है. पीएम ने कहा कि भारत ने दिखाया है कि कैसे टेक्नोलॉजी को लोकतांत्रिक बनाया जाए. साथ ही भारत ने दिखाया कि कैसे टेक्नोलॉजी को ह्यमून टच दिया जाए. भारत में टेक्नोलॉजी, समानता और सशक्तिकरण की ताकत है. दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना आयुष्मान भारत लगभग 200 मिलियन परिवारों को सुरक्षा कवच प्रदान करती है.
ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स में इस साल 40वीं रैंक: पीएम मोदी
देश के युवाओं की ताकत को दुनिया जानती है. उन्होंने टेक्नोलॉजी का ग्लोबलाइजेशन करना सुनिश्चित किया है. इंडिया को ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स में इस साल 40वीं रैंक मिली है, जबकि साल 2015 में 81वीं रैंक थी.
भारत के पास ई-मार्केटप्लेस: पीएम
इस दौरान पीएम मोदी ने इन्वेस्टर्स से निवेश की अपील करते हुए कहा कि आपका निवेश और हमारा इनोवेशन चमत्कार कर सकता है. आपका भरोसा और हमारी टेक्नोलॉजी कई नई चीजें दे सकती है. मैं आप सभी को हमारे साथ काम करने के लिए आमंत्रित करता हूं. इस दौरान पीएम मोदी ने पूछा कि क्या साइलो को समाप्त करने, तालमेल को सक्षम करने और सेवा सुनिश्चित करने के लिए प्रौद्योगिकी का उपयोग किया जा रहा है। क्या आपने किसी सरकार के सफल ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म चलाने के बारे में सुना है? यह भारत में हुआ है! हमारे पास GeM नामक एक सरकारी ई-मार्केटप्लेस है. यह एक ऐसी जगह है जहां छोटे व्यवसाय और व्यापारी सरकार की जरूरतों को पूरा करते हैं.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







