
भारत में जंग की 'मॉक ड्रिल' से टेंशन में पाकिस्तान! ISI हेडक्वार्टर पहुंचे शहबाज शरीफ, तीनों सेना के अध्यक्ष भी रहे मौजूद
AajTak
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) से जारी बयान में कहा गया कि बैठक में उप प्रधानमंत्री इशाक डार, रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी उनके साथ मौजूद थे. बैठक में क्षेत्रीय सुरक्षा स्थिति, बदलते खतरे के स्वरूप, पारंपरिक सैन्य विकल्पों, हाइब्रिड वॉरफेयर रणनीतियों और आतंकवादी नेटवर्क जैसी बातों पर जानकारी दी गई.
भारत के लगातार एक्शन से पाकिस्तान की टेंशन बढ़ती जा रही है. केंद्र की मोदी सरकार ने 7 मई को सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल कराने के निर्देश दिए हैं. इससे एक दिन पहले मंगलवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) हेडक्वार्टर पहुंचे और अहम बैठक की. इस दौरान तमाम अधिकारियों ने उन्हें भारत के साथ जारी तनाव की पृष्ठभूमि में संभावित पारंपरिक खतरे और देश की तैयारियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी.
स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) से जारी बयान में कहा गया कि बैठक में उप प्रधानमंत्री इशाक डार, रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी उनके साथ मौजूद थे. बयान में कहा गया है, “इस दौरे में मौजूदा सुरक्षा परिदृश्य की विस्तृत जानकारी दी गई, विशेषकर पूर्वी सीमा पर भारत की आक्रामक और उकसावे वाली गतिविधियों के मद्देनजर पारंपरिक सैन्य खतरे को लेकर तैयारियों पर जोर दिया गया.”
पीएम शहबाज को दी गई ये जानकारी
प्रधानमंत्री और उनके साथ आए प्रतिनिधिमंडल को क्षेत्रीय सुरक्षा स्थिति, बदलते खतरे के स्वरूप, पारंपरिक सैन्य विकल्पों, हाइब्रिड वॉरफेयर रणनीतियों और आतंकवादी नेटवर्क जैसी बातों पर जानकारी दी गई. इस बैठक की फोटो भी जारी की गई. इसमें ISI के महानिदेशक और हाल ही में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त किए गए लेफ्टिनेंट जनरल मुहम्मद आसिम मलिक और सेना के मीडिया प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी भी नजर आए.
PMO के अनुसार, शहबाज शरीफ और बैठक में मौजूद अन्य नेताओं ने राष्ट्रीय सतर्कता बढ़ाने, विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के बीच समन्वय बनाए रखने और संचालन क्षमता को और अधिक मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया ताकि पाकिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के किसी भी उल्लंघन का मुंहतोड़ जवाब दिया जा सके.
शहबाज शरीफ ने ISI की तारीफ की

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












