
भारत बंद के समर्थन में उतरे ग्रेटर नोएडा के किसान, सड़क पर पैदल मार्च… भारी संख्या में पुलिस रही तैनात
AajTak
किसानों का आंदोलन आज शुक्रवार को चौथे दिन भी जारी है. संयुक्त किसान मोर्चा ने शुक्रवार को भारत बंद का आह्वान किया था. इसे देखते हुए गौतमबुद्ध नगर जिले की पुलिस ने धारा 144 लागू कर दी थी. इसके बावजूद ग्रेटर नोएडा में बड़ी संख्या में किसान जमा हुए और उन्होंने पैदल मार्च निकालकर बंद को अपना समर्थन दिया. किसानों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती, वे धरना देना जारी रखेंगे.
आज भारत बंद को लेकर ग्रेटर नोएडा में किसानों ने पैदल मार्च निकाल कर प्रदर्शन किया. भारी संख्या में इकट्ठे हुए किसानों में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के खिलाफ काफी आक्रोश दिखाई दिया. वहीं, भारत बंद का समर्थन करते हुए प्रदर्शन में महिलाएं भी भारी संख्या में शामिल रहीं.
किसानों ने अल्फा वन गोल चक्कर से परी चौक तक पैदल मार्च निकाला. इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए भारी पुलिस बल मौके पर तैनात रहा. ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर प्रदर्शन कर रहे किसानों ने देशव्यापी बंद को समर्थन दिया. इस दौरान परी चौक पर भारी जाम लग गया.
यह भी पढ़ें- संयुक्त किसान मोर्चा ने किया भारत बंद का आह्वान, गौतमबुद्ध नगर में 16 फरवरी को धारा 144 लागू
जहां एक तरफ देश में किसान अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं. शुक्रवार को देशव्यापी बंद का किसानों ने ऐलान किया था. किसानों के देशव्यापी बंद को समर्थन देते हुए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर धरना दे रहे किसानों ने भी जुलूस पैदल मार्च निकाला.
18 फरवरी तक उच्च स्तरीय शासन की कमेटी बनाने का मिला आश्वासन
किसान सभा के जिला अध्यक्ष डॉ. रूपेश वर्मा ने कहा कि पूरे देश में किसानों के मुद्दे पर चर्चा हो रही है. इसीलिए किसान सभा के द्वारा बीते 8 फरवरी को जबरदस्त आंदोलन किया गया था, जिसके परिणाम में 18 फरवरी तक किसानों के मुद्दे पर उच्च स्तरीय शासन की कमेटी बनाने का आश्वासन दिया गया है.

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.






