
'भारत पीछे नहीं हटा तो ट्रंप भी कोई रियायत नहीं देंगे...', अमेरिकी सलाहकार केविन हैसेट की चेतावनी
AajTak
व्हाइट हाउस के सलाहकार हैसेट ने भारत पर अपने बाजार अमेरिकी उत्पादों के लिए न खोलने की जिद का आरोप लगाया. इससे पहले अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने द्विपक्षीय संबंधों पर बात करते हुए कहा कि यह रिश्ते जटिल जरूर हैं, लेकिन उन्हें भरोसा है कि अंततः दोनों देश एक साथ आएंगे.
अमेरिका और भारत के बीच व्यापारिक तनातनी एक बार फिर बढ़ गई है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने निर्यात होने वाले सामान पर 50% टैरिफ लगा दिया है. इस बीच अमेरिका की नेशनल इकनॉमिक काउंसिल के डायरेक्टर और व्हाइट हाउस के सलाहकार केविन हैसेट ने कहा है कि अगर भारत ने अमेरिकी उत्पादों के लिए बाजार नहीं खोला, तो राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपना रुख नरम नहीं करेंगे.
हैसेट ने बुधवार (स्थानीय समयानुसार) को कहा कि अगर भारत पीछे नहीं हटता है तो मुझे नहीं लगता कि राष्ट्रपति ट्रंप भी कोई रियायत देंगे. उन्होंने व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान भारत पर अपने बाजार अमेरिकी उत्पादों के लिए न खोलने की जिद का आरोप लगाया और संकेत दिया कि अगर भारत ने पीछे हटने से इनकार किया तो राष्ट्रपति ट्रंप अपना रवैया और कड़ा कर सकते हैं.
हैसेट ने कहा, "मुझे लगता है कि यह एक जटिल रिश्ता है. इसका एक हिस्सा रूस पर दबाव डालने की हमारी कोशिश से जुड़ा हुआ है, ताकि शांति समझौता हो सके और लाखों जानें बचाई जा सकें. और फिर भारत का अपने बाजार खोलने में अडियल रवैया भी इसमें शामिल है."
उनकी यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब अमेरिकी कस्टम्स एंड बॉर्डर प्रोटेक्शन (US Customs and Border Protection) ने पुष्टि की कि भारतीय वस्तुओं पर टैरिफ बुधवार से 50 प्रतिशत तक बढ़ा दिए गए हैं. अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रपति ट्रंप के 6 अगस्त के कार्यकारी आदेश (Executive Order) के बाद यह कदम उठाया गया है. इसके पीछे का कारण भारत का रूसी तेल खरीदना और व्यापार समझौते में देरी बताया गया है.
हैसेट ने बातचीत को लंबी प्रक्रिया बताते हुए कहा कि धैर्य को कमजोरी न समझा जाए. जब आप व्यापार वार्ताओं को देखते हैं, तो एक सबक यह है कि आपको हमेशा लंबी दूरी पर नजर रखनी होती है और यह समझना होता है कि अंतिम समझौते से पहले उतार-चढ़ाव आते रहेंगे.
अमेरिकी वित्त मंत्री ने भारत के साथ समझौते की संभावना जताई

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










