
'भारत ने सिंधु जल संधि खत्म की तो हम युद्ध के लिए तैयार', पाकिस्तान के गृहमंत्री की गीदड़भभकी
AajTak
पाकिस्तान के गृहमंत्री मोहसिन नक़वी का बयान सामने आया है. उन्होंने सिंधु जल संधि को कहा कि भारत इस ऐतिहासिक समझौते को एकतरफा तौर पर खत्म नहीं कर सकता, क्योंकि इस संधि का गारंटर वर्ल्ड बैंक है.
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सिंधु जल संधि को रोकने समेत कई कड़े कदम उठाए हैं. इससे पाकिस्तान बिलबिला गया है. लिहाजा पाकिस्तान की ओर से लगातार गीदड़भभकियां दी जा रही हैं. इसी क्रम में अब पाकिस्तान के गृहमंत्री मोहसिन नक़वी का बयान सामने आया है. उन्होंने सिंधु जल संधि को कहा कि भारत इस ऐतिहासिक समझौते को एकतरफा तौर पर खत्म नहीं कर सकता, क्योंकि इस संधि का गारंटर वर्ल्ड बैंक है.नक़वी ने गीदड़भभकी देते हुए कहा कि अगर कोई भी कदम उठाया गया, तो पाकिस्तान युद्ध के लिए तैयार है.
इससे पहले सिंधु जल संधि को लेकर बिलावल भुट्टो ने भी गीदड़भभकी दी थी. बिलावल ने कहा था कि मैं सिंधु दरिया के पास खड़े होकर साफ कहना चाहता हूं कि सिंधु नदी हमारी थी, है और हमारी ही रहेगी. या तो इस नदी से हमारा पानी बहेगा, या फिर उसका खून जो हमारी हिस्सेदारी छीनना चाहता है. बिलावल भुट्टो ने कहा था कि सिर्फ इसलिए कि उनकी (भारत) आबादी ज़्यादा है, वो ये नहीं तय कर सकते कि पानी किसका है. पाकिस्तान की अवाम बहादुर और ग़ैरतमंद है, हम डटकर मुक़ाबला करेंगे, सरहदों पर हमारी फौज हर हमले का जवाब देने को तैयार है.
बिलावल ने भी दी गीदड़भभकी
बिलावल ने कहा था कि हमारा हर पाकिस्तानी सिंधु का पैग़ाम लेकर दुनिया को बताएगा कि दरिया पर डाका मंज़ूर नहीं. दुश्मन की नजरें हमारे पानी पर हैं, पूरे मुल्क को मिलकर इसका जवाब देना होगा. बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच 1960 में सिंधु जल संधि पर हस्ताक्षर हुए थे, जिसमें सिंधु नदी के जल बंटवारे को लेकर विस्तृत प्रावधान किए गए थे. इस संधि की मध्यस्थता और निगरानी का दायित्व विश्व बैंक के पास है.
पहलगाम आतंकी हमले में गई थी 26 लोगों की जान
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकी हमला हुआ था. इसमें 26 निर्दोष लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 17 लोग घायल हुए थे. आतंकियों ने पर्यटकों को उनका धर्म पूछकर निशाना बनाया था. इस टेरर अटैक को लेकर पूरे देश में गुस्सा और गम का माहौल है.इस हमले के बाद भारत ने कड़ा रुख अपनाते हुए सिंधु जल संधि रोकने का ऐलान किया था.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










