
भारत नहीं लाया जा सकेगा पुरुलिया कांड का मास्टरमाइंड, डेनमार्क की कोर्ट ने खारिज की प्रत्यर्पण अपील
AajTak
Purulia Arms Drop Case: डेनमार्क की अदालत ने भारत के अनुरोध को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि किम डेवी को भारत भेजना डेनमार्क के प्रत्यर्पण अधिनियम का उल्लंघन होगा. अदालत ने कहा कि भारत में उसे प्रताड़ना और अन्य अमानवीय व्यवहार का सामना करना पड़ सकता है.
डेनमार्क की एक अदालत ने गुरुवार को 29 साल पुराने हथियार तस्करी मामले में शामिल होने के आरोपी नील्स होल्क उर्फ किम पीटर डेवी के के प्रत्यर्पण के भारत के अनुरोध को खारिज कर दिया. डेवी पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में हथियार गिराने के मामले में वांछित है. हालांकि इससे पहले डेनमार्क की सरकार पुरुलिया मामले में मुख्य आरोपी डेवी के प्रत्यर्पण को लेकर भारत सरकार की याचिका को खारिज करती आई है.
17 दिसंबर, 1995 की रात को, एक लातवियाई एंटोनोव एएन-26 विमान ने भारतीय हवाई क्षेत्र में उड़ान भरी और पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के जौपुर गांव के ऊपर हथियारों का जखीरा गिराया. यह खेप कथित तौर पर पश्चिम बंगाल के एक विद्रोही समूह के लिए थी. कथित तौर पर किम डेवी इस ऑपरेशन के पीछे का मास्टरमाइंड था.
भारत कई सालों से कर रहा है प्रत्यर्पण की मांग भारत पिछले कई सालों से भारतीय अदालत में मुकदमा चलाने के लिए डेवी के प्रत्यर्पण की मांग कर रहा है. हालांकि, डेनमार्क की अदालत ने भारत के अनुरोध को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि उसे भारत भेजना डेनमार्क के प्रत्यर्पण अधिनियम का उल्लंघन होगा क्योंकि उसे भारत में प्रताड़ना और अन्य अमानवीय व्यवहार का सामना करना पड़ सकता है.
यह भी पढ़ें: पुरुलिया कांड के आरोपी किम डेवी के भारत प्रत्यर्पण की उम्मीदें बढ़ीं, डेनमार्क के विदेश मंत्री ने कही ये बात
सरकारी अभियोजक एंडर्स रेचेंडोर्फ ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स को बताया कि अभी यह तय नहीं हुआ है कि इस निर्णय के खिलाफ अपील की जाएगी या नहीं. डेवी के वकील जोनास क्रिस्टोफ़रसेन के अनुसार, भारत द्वारा प्रदान की गई गारंटी वैध नहीं थी. क्रिस्टोफ़रसेन ने रॉयटर्स को बताया, "सरकारी अभियोजक और भारत के बीच शर्तों पर बातचीत करते हुए छह साल हो गए हैं. अब अदालत ने कहा है कि उसकी सुरक्षा की गारंटी नहीं दी जा सकती."
डेवी ने पहले डेनमार्क की एक अदालत में स्वीकार किया था कि वह दिसंबर 1995 में पश्चिम बंगाल में हथियारों की तस्करी करने वाले कार्गो विमान में छह अन्य लोगों के साथ सवार था. उसने यह भी स्वीकार किया कि हथियार विद्रोही आंदोलन आनंद मार्ग से जुड़े लोगों के लिए थे.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










