
भारत जोड़ो न्याय यात्रा की राजस्थान में एंट्री, राहुल बोले- देश में 3 फीसदी लोग ही मुनाफा कमा रहे
AajTak
राजस्थान में दाखिल होने से पहले न्याय यात्रा यूपी के आगरा में थी. न्याय यात्रा राजस्थान से गुजरात, मध्य प्रदेश और फिर महाराष्ट्र की ओर बढ़ेगी. सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य भारत को एकजुट करना है.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा रविवार शाम को राजस्थान में दाखिल हो गई है. धौलपुर में एक कार्यक्रम में राहुल गांधी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में 'न्याय' शब्द जोड़ा गया है क्योंकि देश में कई तरह के अन्याय हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि हम देश के सामने यह बात रखना चाहते थे कि देश में केवल दो-तीन फीसदी लोग ही मुनाफा कमा रहे हैं और आम लोगों को प्रगति का कोई लाभ नहीं मिल रहा है.
राजस्थान में दाखिल होने से पहले न्याय यात्रा यूपी के आगरा में थी. न्याय यात्रा राजस्थान से गुजरात, मध्य प्रदेश और फिर महाराष्ट्र की ओर बढ़ेगी. सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य भारत को एकजुट करना है.
कांग्रेस नेता ने कहा कि युवाओं, किसानों और आम लोगों के साथ अन्याय हो रहा है. बड़े उद्योगपतियों को सारा लाभ मिल रहा है और देश की बड़ी संपत्ति उन्हें सौंपी जा रही है. उन्होंने कहा कि किसान इसलिए आंदोलन कर रहे हैं, क्योंकि सरकार के बड़े-बड़े वादों के बावजूद उनके जीवन में कोई बदलाव नहीं आया है. उन्होंने कहा कि केवल वे बड़े उद्योगपति ही फल-फूल रहे हैं जिनके लिए भाजपा सरकार काम कर रही है. उन्होंने कहा कि हमें एकजुट होना होगा और अन्याय के खिलाफ लड़ना होगा.
इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट मौजूद रहे. थोड़े समय के अंतराल के बाद यात्रा 2 मार्च को धौलपुर से फिर शुरू होगी.
बता देें कि न्याय यात्रा रविवार को आगरा में थी. जहां सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी यात्रा में शामिल हुए. इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि आगरा शहर दुनिया में जाना जाता है. मुझे इस बात की खुशी है कि ये मोहब्बत की दुकान को लेकर चले हैं और यह पूरा शहर मोहब्बत का शहर है...आने वाले समय में लोकतंत्र और संविधान को बचाने की चुनौती हैं. हमें उम्मीद है कि INDIA गठबंधन और PDA की लड़ाई NDA को हराने का काम करेगी.
वहीं, राहुल गांधी ने कहा कि एक साल पहले भारत जोड़ो यात्रा कन्याकुमारी से कश्मीर तक चली. हम समंदर के तट से चले और हिमालय तक हमारी यात्रा पहुंची. तब ये मैसेज सामने आया कि हम मोहब्बत की दुकान खोल रहे हैं. उन्होंने कहा कि ये देश नफरत का नहीं, मोहब्बत का देश है. हमारी पहली लड़ाई नफरत को खत्म करने की है. नफरत को मोहब्बत से ही खत्म किया जा सकता है.

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








