
'भारत जैसे विशाल पड़ोसी के साथ बिगड़े रिश्तों को...', बांग्लादेश में BNP की जीत पर क्या लिख रहा वर्ल्ड मीडिया?
AajTak
बांग्लादेश के चुनाव नतीजों पर दुनियाभर की नजर है. द न्यूयॉर्क टाइम्स ने कहा है कि 2024 की क्रांति के बाद तारिक रहमान राजनीतिक वंश के नए उत्तराधिकारी हैं. वहीं बीबीसी और अल जजीरा ने कहा है कि तारिक रहमान की असली चुनौती अब शुरू होने वाली है. बीबीसी ने कहा है कि भारत जैसे विशाल पड़ोसी के साथ बिगड़े रिश्तों को पटरी पर लाना टेढ़ी खीर रहने वाला है.
बांग्लादेश के चुनाव नतीजे और साथ में हुए रेफरेंडम अंतर्राष्ट्रीय मीडिया की सुर्खियां बने हुए हैं. बांग्लादेश में अगस्त 2024 में हुए कथित क्रांति के बाद ये पहला बड़ा चुनाव था. इस चुनाव के नतीजे ये संकेत दे रहे हैं कि बांग्लादेश में पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान पीएम बनने जा रहे हैं. अब तक आए नतीजों में BNP को स्पष्ट बहुमत मिल चुका है.
वर्ल्ड मीडिया इस चुनाव को बांग्लादेश में लोकतंत्र की वापसी के रूप में देख रहा है जहां लंबी हिंसा के बाद चुनी हुई सरकार स्थितियों को कंट्रोल में लेगी.
द न्यूयॉर्क टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में बांग्लादेश के जनमत संग्रह की चर्चा की है. अखबार ने लिखा है कि 10 में से 8 वोटरों ने लोकतंत्र की रक्षा और राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के मकसद से किए गए सुधारों का समर्थन किया. अखबर ने इसे "अहम चुनाव" कहा और रिपोर्ट किया कि मतदाताओं ने प्रधानमंत्री की दो टर्म सीमा, द्विसदनीय संसद और महिलाओं की अधिक भागीदारी जैसे सुधारों को भारी समर्थन दिया. इस रिपोर्ट में तारिक रहमान को "राजनीतिक वंश" का उत्तराधिकारी बताते हुए कहा कि यह 2024 की क्रांति के बाद नई शुरुआत है.
बीबीसी ने लिखा है कि तारिक रहमान ने चुनाव तो जीत लिया है लेकिन देश की इकोनॉमी को फिर से खड़ा करना, खाने की चीज़ों की बढ़ती कीमतों को कंट्रोल में लाना और बांग्लादेश की बड़ी युवा आबादी के लिए नौकरियां बनाना नई सरकार के सामने बड़ी चुनौतियां हैं.
इस वेबसाइट ने लिखा है कि भारत जैसे दिग्गज पड़ोसी भारत के साथ खराब रिश्तों को ठीक करना भी उनकी प्राथमिकताओं की लिस्ट में सबसे ऊपर है.
अपनी जीत के कुछ ही घंटों के अंदर, रहमान को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फ़ोन आया और उन्होंने उन्हें "शानदार जीत" के लिए बधाई दी.

अमेरिका ने ईरानी तेल पर 30 दिन की छूट दी, लेकिन ईरान ने एक्स्ट्रा तेल होने से इनकार कर दिया. दोनों के दावों से वैश्विक तेल बाजार में अनिश्चितता बढ़ गई है. दुनियाभर के मुल्क ये उम्मीद लगाए बैठे हैं कि अमेरिकी की ओर से छूट मिलने के बाद ईरान का तेल उन्हें मिलेगा. लेकिन, ईरान के बयान से सभी को बड़ा झटका लगा है.

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटिश संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान का अबतक का सबसे बड़ा हमला है. वहीं ईरान ने ब्रिटेन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ब्रिटेन अमेरिका को ब्रिटिश सैन्य ठिकानों का इस्तेमाल करने देता है तो इसे सीधे आक्रामक कार्रवाई में भागीदार माना जाएगा.

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटेन के संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर मिसाइल हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान काअबक का सबसे बजड़ा हमला है. डिएगो गारर्सिया बोहद रणनीतिक सैन्य अड्डा है. B-52 बॉम्बर विमान, लंबी दूरी के हमले के हथियार इस बेस पर मौजूद है.

ईरान युद्ध के बीच यह सवाल उठ रहा है कि क्या इजरायल अमेरिका से अलग होकर काम कर रहा है. हालांकि यह साफ संकेत मिल रहा है कि दोनों देश अभी भी रणनीतिक रूप से साथ हैं और ‘गुड कॉप-बैड कॉप’ की भूमिका निभा सकते हैं. हाल के घटनाक्रमों ने यह बहस छेड़ दी है कि क्या इजरायल अमेरिका से अलग चल रहा है या रणनीति का हिस्सा है?

इजरायल ने एक बार फिर ईरान पर हवाई हमला किया है. इजरायल द्वारा ईरान पर लगातार हमले जारी है. इजरायली हमलों से लगातार ईरान में तबाही मची हुई है. ईरान की राजधानी तेहरान इन हमलों से सबसे ज्यादा ग्रसित है, जहां लोग इन हमलों के बीच डर में रहने को मजबूर है. तेहरान के की इलाकों को इस हमले में निशाना बनाया गया.








