
भारत जाने वाले हर यात्री की होगी सख्त से सख्त जांच... तनाव के बीच ट्रूडो सरकार का फैसला
AajTak
नाडा से भारत आने वाले हर यात्री की एयरपोर्ट पर और कड़ी सुरक्षा और स्क्रीनिंग की जाएगी. कनाडा की परिवहन मंत्री अनीता आनंद ने इसका ऐलान किया. कनाडा की सरकार ने ये फैसला ऐसे वक्त लिया है, जब भारत और कनाडा के बीच राजनयिक संकट बढ़ा हुआ है.
खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के लिए बेबुनियाद आरोप लगाने वाली ट्रूडो सरकार ने भारत के खिलाफ एक और कड़ा फैसला लिया है. अब कनाडा से भारत आने वाले हर यात्री की एयरपोर्ट पर और कड़ी सुरक्षा और स्क्रीनिंग की जाएगी.
कनाडा की परिवहन मंत्री अनीता आनंद ने इसका ऐलान किया. कनाडा की सरकार ने ये फैसला ऐसे वक्त में लिया है, जब भारत और कनाडा के बीच राजनयिक संकट बढ़ा हुआ है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कनाडा से भारत आने वाले यात्रियों को लेकर इन नए सुरक्षा प्रोटोकॉल के बारे में एयर कनाडा को बता दिया गया है. एयर कनाडा के प्रवक्ता ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि भारत जाने वाले यात्रियों के लिए अतिरिक्त कदम उठाए गए हैं.
टोरंटो पीयर्सन इंटरनेशन एयरपोर्ट ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया है कि भारत जाने वाले यात्रियों के लिए सिक्योरिटी स्क्रीनिंग सख्त कर दी गई है. एयरपोर्ट ने कहा कि सख्त जांच करने के कारण अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों को सिक्योरिटी चेकपॉइंट पर सामान्य समय से ज्यादा वक्त तक इंतजार करना पड़ सकता है.
एयर कनाडा ने भी सिक्योरिटी चेकपॉइंट पर ज्यादा वक्त लगने के कारण यात्रियों को डिपार्चर से चार घंटे पहले एयरपोर्ट पहुंचने की सलाह दी है.
कनाडा सरकार ने इसके पीछे सिक्योरिटी का हवाला दिया है. पिछले महीने ही नई दिल्ली से शिकागो जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी. इसके बाद फ्लाइट को कनाडा के इकालुइट में उतारा गया था. हालांकि, जांच के दौरान कोई विस्फोटक नहीं मिला था.

ईरान ने दक्षिण इजरायल के अराद और डिमोना में भीषण मिसाइल हमले किए है. इजरायली विदेश मंत्रालय के मुताबिक इस हमले में बच्चों समेत 100 से ज्यादा लोग घायल है. ईरान ने इन हमलों के लिए बैलिस्टिक मिसािलों का इस्तेमाल किया और डिमोनो शहर जहां इजरायल का सबसे बड़ा परमाणु संयंत्र के पास ये हमला हुआ, जो कि बड़ा चिंता का विषय है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध को तीन हफ्ते पूरे हो चुके हैं. अमेरिका और इजरायल ईरान को नेस्तनाबूद करने के बयान जारी कर रहे हैं. वहीं, ईरान और आक्रामक होकर अमेरिकी बेसों पर हमले कर रहा है. उसने 4000 किलोमीटर दूर अमेरिका और ब्रिटेन के डिएगो गार्सिया पर बैलिस्टिक मिसाइल दागी हैं. देखें युद्धभूमि से 'वॉर रूम'.

ईरान जंग के बीच इजरायल की खुफिया एजेंसी 'मोसाद' का पूरी दुनिया में चर्चा है. ये एजेंसी दुश्मन के देश में घुसकर उसकी सोच, ताकत और भविष्य को खत्म कर देती है. ईरान युद्ध में पहली मिसाइल फायर होने से काफी पहले सी 'मोसाद' ने इसकी तैयारी रच ली थी. आखिर 'मोसाद' कितना अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय है? देखें ये शो.










