
'भारत छोड़ने का इरादा नहीं लेकिन...', बोलीं बांग्लादेश की अपदस्थ PM शेख हसीना
AajTak
शेख हसीना का कहना है कि मैं निश्चित रूप से अपने देश लौटना चाहती हूं, लेकिन तभी जब वहां वैध सरकार हो, संविधान का पालन हो, कानून-व्यवस्था कायम हो और मेरी पार्टी अवामी लीग को चुनाव लड़ने का मौका मिले.
बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना (Sheikh Hasina) लगभग एक साल से भारत में रह रही हैं. पिछले साल पांच अगस्त को बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद से वह भारत में हैं. ऐसे में अब शेख हसीना ने भारत में अपने अस्थाई प्रवास को लेकर बयान दिया है.
शेख हसीना का कहना है कि वह भारत में रह रही हैं और उनकी फिलहाल भारत छोड़ने की कोई योजना नहीं है. इसके साथ ही शेख हसीना ने कहा कि अगर बांग्लादेश में आगामी चुनाव में उनकी पार्टी अवामी लीग को हिस्सा लेने नहीं दिया गया तो लाखों मतदाता चुनाव का बहिष्कार कर देंगे.
बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना ने पिछले साल जुलाई-अगस्त में छात्र आंदोलन के दौरान हुई मौतों पर माफी मांगने से इनकार कर दिया. इसी छात्र आंदोलन की वजह से बांग्लादेश में उनकी सरकार का तख्तापलट हो गया था.
हसीना ने रॉयटर्स को दिए ईमेल इंटरव्यू में कहा कि वह भारत में आराम से रह रही हैं लेकिन वह परिवार के इतिहास को देकर सचेत बनी हुई है. उन्होंने कहा कि अवामी लीग की हिस्सेदारी के बिना अगर देश में चुनाव हुआ तो ऐसी किसी भी सरकार के कार्यकाल में वह बांग्लादेश नहीं लौटेंगी.
उन्होंने कहा कि मैं यकीनन अपने वतन लौटना चाहूंगी. वहां पर लंबे समय से वैध सरकार थी. संविधान का पालन हो रहा था. लेकिन अब बांग्लादेश में ऐसा नहीं है.

ईरान ने भी अपनी मिसाइल ताकत को दुनिया के सामने पेश किया है और ईरान ने हिंद महासागर में मौजूद ब्रिटेन के सैन्य बेस पर अमेरिकी सैन्य ठिकानों की ओर दो लॉन्ग रेंज मिसाइलों से हमला किया है. हम आपको बता दें कि ईरान से दिएगो गार्सिया की दूरी करीब 4 हजार किलोमीटर है. ईरान ने दिएगो गार्सिया की ओर दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागी जिसमे एक को बीच में ही नष्ट करने का दावा किया जा रहा है.

अमेरिका ने ईरानी तेल पर 30 दिन की छूट दी, लेकिन ईरान ने एक्स्ट्रा तेल होने से इनकार कर दिया. दोनों के दावों से वैश्विक तेल बाजार में अनिश्चितता बढ़ गई है. दुनियाभर के मुल्क ये उम्मीद लगाए बैठे हैं कि अमेरिकी की ओर से छूट मिलने के बाद ईरान का तेल उन्हें मिलेगा. लेकिन, ईरान के बयान से सभी को बड़ा झटका लगा है.

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटिश संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान का अबतक का सबसे बड़ा हमला है. वहीं ईरान ने ब्रिटेन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ब्रिटेन अमेरिका को ब्रिटिश सैन्य ठिकानों का इस्तेमाल करने देता है तो इसे सीधे आक्रामक कार्रवाई में भागीदार माना जाएगा.

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटेन के संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर मिसाइल हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान काअबक का सबसे बजड़ा हमला है. डिएगो गारर्सिया बोहद रणनीतिक सैन्य अड्डा है. B-52 बॉम्बर विमान, लंबी दूरी के हमले के हथियार इस बेस पर मौजूद है.









