
भारत-चीन रिश्तों पर पीएम मोदी की टिप्पणी से चीन गदगद, ग्लोबल टाइम्स में भी तारीफ
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने Lex Fridmnan के साथ बातचीत में भारत-चीन संबंधों पर टिप्पणी की है. उन्होंने कहा है कि दो पड़ोसियों में मतभेद होते हैं लेकिन मतभेदों को विवाद में नहीं बदलना चाहिए. उनकी इस टिप्पणी से चीन काफी खुश है और उसके सरकारी अखबार ने भी पीएम मोदी की इस टिप्पणी की तारीफ की है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के एआई रिसर्चर लेक्स फ्रिडमैन (Lex Fridmnan) के साथ बातचीत में भारत-चीन रिश्तों पर जो कहा, उसकी चीन में खूब तारीफ हो रही है. चीन ने कहा है कि पीएम मोदी ने दोनों देशों के रिश्तों पर जो सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है, वो तारीफ योग्य है. चीन का कहना है कि वो भारत के साथ मिलकर हर क्षेत्र में सहयोग के लिए तैयार है ताकि दोनों देशों के बीच अच्छे और स्थिर संबंध बने रहे.
पीएम मोदी ने भारत-चीन रिश्तों पर क्या कहा?
पॉडकास्ट में भारत-चीन रिश्तों पर बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि दो पड़ोसियों के बीच मतभेद होना स्वाभाविक है लेकिन मतभेद को विवाद में तब्दील नहीं होना चाहिए.
उन्होंने कहा, 'भारत चीन का सहयोग केवल हमारे दो देशों के लिए ही फायदेमंद नहीं है बल्कि यह वैश्विक स्थिरता और संपन्नता के लिए भी जरूरी है. 21वीं सदी एशियाई देशों की सदी है. ऐसे में प्रतिस्पर्धा तो स्वाभाविक है लेकिन विवाद नहीं होना चाहिए.'
पीएम मोदी ने आगे कहा कि 'पुराने रिकॉर्ड बताते हैं, भारत और चीन एक वक्त दुनिया की जीडीपी में 50 फीसद से अधिक का योगदान करते थे. दोनों देशों के बीच गहरे सांस्कृतिक संबंध हैं जिसे हम भविष्य में भी मजबूत रखना चाहते हैं.'
पीएम मोदी ने भारत-चीन तनाव के संदर्भ में कहा, 'दो पड़ोसियों में मतभेद लाजिमी है. एक परिवार में भी मतभेद होते हैं. लेकिन हमारा ध्यान यह सुनिश्चित करने पर है कि ये मतभेद विवाद में न बदले. हम इसी दिशा में सक्रिय तरीके से काम कर रहे हैं. कलह के बजाए, हम बातचीत पर जोर देते हैं क्योंकि केवल बातचीत के जरिए ही हम एक स्थिर और सहयोगी संबंध बना सकते हैं.'

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.

ईरान और अमेरिका की जंग का आज 19वीं दिन है. इस बीच इजरायल के हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ लीडर अली लारिजानी की मौत के बाद अब ईरान ने इजरायल और अमेरिकी बेसों पर हमले तेज कर दिए हैं. ईरान ने मिसाइल हमलों का वीडियो भी जारी किया है. IRGC ने कहा कि हमले में मल्टी-वॉरहेड बैलिस्टिक मिसाइलों समेत कई और घातक मिसाइलें शामिल हैं.

अमेरिका ने होर्मुज के समुद्री रास्ते को खुलवाने के लिए ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 5,000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला किया है. अमेरिकी राष्पति ट्रंप इस बात से नाराज हैं कि उनके साथी देश (नाटो) इस लड़ाई में साथ नहीं दे रहे हैं. इस हमले का मकसद तेल की सप्लाई को बहाल करना और ईरानी मिसाइलों के खतरे को खत्म करना है.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.








