
'भारत को रूस संबंध तोड़ने पर मजबूर न करे US', पूर्व राजनयिक लिंडसे की ट्रंप प्रशासन को चेतावनी
AajTak
पूर्व अमेरिकी राजनयिक और दक्षिण एशिया विशेषज्ञ लिंडसे फोर्ड ने भारत पर रूस से रक्षा और रणनीतिक संबंधों को कम करने के लिए दबाव डालने के खिलाफ चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि अमेरिका को समझना होगा कि अगर भारत से रूस से विविधीकरण (diversify away) करने को कहा गया तो इससे भारत की सुरक्षा को खतरा पैदा हो सकता है.
पूर्व अमेरिकी राजनयिक लिंडसे फोर्ड ने ट्रंप प्रशासन को आगाह किया है कि भारत पर रूस के साथ संबंध तोड़ने के लिए दबाव बनाना आत्मघाती हो सकता है. उन्होंने कहा कि अमेरिका को ऐसा नहीं करना चाहिए. उन्होंने ये भी कहा कि जब तक अमेरिका भारत के सैन्य विकल्पों की पूर्ति नहीं करता, तब तक भारत का रूस का साथ छोड़ना संभव नहीं है. पूर्व अमेरिकी राजनयिक और दक्षिण एशिया विशेषज्ञ लिंडसे फोर्ड ने मंगलवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन को बड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि अमेरिका को भारत पर रूस के साथ संबंध खत्म करने के लिए दबाव नहीं बनाना चाहिए.
उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि अमेरिका भारत को रूस से दूर होने के लिए कहता है तो इससे भारत के लिए गंभीर सुरक्षा चुनौतियां पैदा हो सकती हैं. फोर्ड के अनुसार, यदि अमेरिका सैन्य उपकरणों की आपूर्ति में आगे नहीं बढ़ता है तो उसे भारत से रूस का साथ छोड़ने की उम्मीद नहीं करनी चाहिए. उनका ये बयान भारत-अमेरिका संबंधों और रूस पर लगे प्रतिबंधों के बीच सुरक्षा चिंताओं को देखते हुए आया है.
'भारत के लिए खतरे की घंटी' लिंडसे फोर्ड ने तर्क दिया कि अमेरिका को ये समझने की जरूरत है कि रूस से विविधता (diversify) अपनाने का मतलब भारत के लिए वास्तविक भेद्यता या कमजोरी पैदा करना है. भारत अपनी सैन्य जरूरतों के लिए लंबे वक्त से रूस पर निर्भर रहा है. ऐसे में अचानक संबंधों में कटौती करना भारत की रक्षा तैयारियों को खतरे में डाल सकता है. फोर्ड का मानना है कि अमेरिका को भारत की इन मजबूरियों और सुरक्षा जरूरतों के प्रति संवेदनशील होना चाहिए. फोर्ड ने जोर देकर कहा कि अगर अमेरिका चाहता है कि भारत रूस पर अपनी निर्भरता कम करे तो उसे खुद सैन्य क्षेत्र में एक विश्वसनीय विकल्प के रूप में आगे आना होगा. उनका कहना है कि अगर अमेरिका रक्षा क्षेत्र में भारत की आवश्यकताओं को पूरा नहीं करता तो भारत के पास रूस के साथ बने रहने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचेगा. ये चेतावनी ऐसे वक्त में आई है जब वैश्विक स्तर पर भारत और रूस के व्यापारिक व सैन्य संबंधों पर लगातार चर्चा हो रही है.
ट्रेड डील का ऐलान
आपको बता दें कि हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत-यूएस ट्रेड डील का ऐलान करते हुए ऐलान किया था कि भारत अब रूस से तेल खरीदना बंद कर देगा और इसके बदले वह अमेरिका, वेनेजुएला से ऑयल खरीदेगा. हालांकि, भारत सरकार ने अमेरिका के साथ अंतरिम ट्रेड डील की पु्ष्टि की है, लेकिन रूस से तेल खरीद बंद करने के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी है.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में उथल-पुथल मची है. ट्रंप की मुश्किल ये है कि कुछ महीने बाद नवंबर में अमेरिका में मिडटर्म चुनाव होने हैं. जिसे देखते हुए ट्रंप की पार्टी के ही लोग इकॉनमी पर उनसे ज्यादा ध्यान देने की मांग कर रहे हैं. तेल के दाम बढ़ने से अमेरिका में महंगाई भी धीरे धीरे बढ़ रही है. ऐसे में अगर ये युद्ध लंबा खिंचता है तो इससे ट्रंप की सियासी मुसीबत बढ़नी तय हैं. देखें वीडियो.

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मिडिल ईस्ट वॉर से भी पहले से जंग चल रही है. पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार टीटीपी जैसे आतंकी समूहों को पनाह दे रही है जो पाकिस्तान में हमले करते हैं. लेकिन तालिबान ने इन आरोपों को खारिज किया है. दोनों देशों का झगड़ना चीन के हितों के खिलाफ जा रहा है जिसे देखते हुए उसने एक प्रस्ताव रखा था. पाकिस्तान ने सामने से उसे खारिज कर दिया है.

भारत ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वे बिना भारतीय दूतावास की अनुमति और संपर्क के किसी भी जमीनी सीमा को पार करने की कोशिश न करें. दूतावास ने चेतावनी दी है कि ऐसा करने पर लोगों को गंभीर लॉजिस्टिक और इमीग्रेशन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. यह सलाह अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद बढ़े तनाव के बीच जारी की गई है. दूतावास ने भारतीयों से आधिकारिक संपर्क में रहने और हेल्पलाइन नंबरों पर मदद लेने की अपील की है. दूतावास ने कहा, 'हमें बताए बिना ईरान न छोड़ें'. दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.







