
भारत को प्रतिबंधों से छूट नहीं देगा अमेरिका? कही ये बात
AajTak
भारत ने कुछ समय पहले रूस से S-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम का रक्षा सौदा किया था. अब इस मिसाइल डिफेंस सिस्टम की सप्लाई भी भारत को मिलनी शुरू हो गई है. इस कदम के साथ जहां भारत का डिफेंस सिस्टम मजबूत हुआ है वहीं भारत पर अमेरिकी प्रतिबंध का खतरा भी बढ़ने लगा है.
भारत ने कुछ समय पहले रूस से S-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम का रक्षा सौदा किया था. अब इस मिसाइल डिफेंस सिस्टम की सप्लाई भी भारत को मिलनी शुरू हो गई है. इस कदम के साथ जहां भारत का डिफेंस सिस्टम मजबूत हुआ है, वहीं भारत पर अमेरिकी प्रतिबंध का खतरा भी बढ़ने लगा है. हालांकि, भारत के समर्थन में अमेरिका के कुछ सांसद भी सामने आए थे और एक संशोधन भी पेश किया गया था लेकिन अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता का कहना है कि रूस से एस-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम खरीदने को लेकर भारत के खिलाफ प्रतिबंधों की संभावित छूट पर अमेरिका ने कोई फैसला नहीं किया है. उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि ‘काउंटरिंग अमेरिकाज एडवर्सरीज थ्रू सैंक्शन एक्ट’ (CAATSA) के तहत किसी देश को विशेष छूट देने का प्रावधान नहीं है.

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.











