
'भारत को इस्लामिक देश बनाने की साजिश', PFI के खिलाफ NIA की पहली चार्जशीट
AajTak
भारत में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया यानी कि PFI को बैन कर रखा है. लेकिन जमीन पर कई राज्यों से उसकी गतिविधियां अभी भी चल रही हैं, उसे फंडिग भी लगातार मिल रही है. इस बीच खबर आई थी कि PFI 2047 तक भारत को इस्लामिक राष्ट्र बनाना चाहता है.
भारत में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया यानी कि PFI को बैन कर रखा है. लेकिन जमीन पर कई राज्यों से उसकी गतिविधियां अभी भी चल रही हैं, उसे फंडिंग भी लगातार मिल रही है. इस बीच खबर आई थी कि PFI 2047 तक भारत को इस्लामिक राष्ट्र बनाना चाहता है. इस उदेश्य के लिए वो मुस्लिम युवाओं को गुमराह कर रहा है, उन्हें हथियारों की ट्रेनिंग दे रहा है. अब उसी मामले में जांच एजेंसी NIA ने अपनी चार्जशीट दायर कर दी है. PFI के ही दो सदस्यों को इस मामले में आरोपी बनाया गया है.
बताया जा रहा है कि पिछले साल सितंबर में PFI ने एक बड़ी साजिश रचा थी. उस साजिश के तहत अलग-अलग समुदायों के बीच नफरत पैदा करने की कोशिश थी. इसके साथ मुस्लिम युवाओं का माइंड ब्रेनवॉश किया जा रहा था, उन्हें हथियारों में ट्रेनिंग दी जा रही थी. ये सब कर 2047 तक इस्लामिल राष्ट्र बनाने की तैयारी थी. इस मामले में जांच एजेंसी ने मोहम्मद आसिफ और सादिक सरफ को आरोपी बनाया है. ये दोनों ही आरोपी ना सिर्फ मुस्लिम युवाओं को ट्रेनिंग दे रहे थे, बल्कि ट्रेनिंग कैंप भी लगातार आयोजित करवा रहे थे.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












