
भारत के सामने झुकी शहबाज सरकार! इस कदम पर भड़के पाकिस्तानी
AajTak
पाकिस्तान की नई गठबंधन सरकार ने नई दिल्ली स्थित पाकिस्तान हाई कमिशन के लिए नए ट्रेड एवं इन्वेस्टमेंट मत्री की नियुक्ति को मंजूरी दी है. पाकिस्तान सरकार के इस कदम से यह अटकलें लग रही थी कि नई सरकार ने भारत के साथ द्विपक्षीय व्यापार को बहाल करने का फैसला किया है, जो अगस्त 2019 से विराम लग गया था.
पाकिस्तान की गठबंधन सरकार ने बुधवार को नई दिल्ली स्थित पाकिस्तानी उच्चायोग के लिए नए ट्रेड मंत्री की नियुक्ति को मंजूरी दी है.
रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान के नए ट्रेड मिनिस्टर के रूप में कमर जमान की नियुक्ति की गई है.
पाकिस्तान सरकार के इस कदम से अटकलें लग रही हैं कि नई सरकार ने भारत के साथ द्विपक्षीय व्यापार को बहाल करने का फैसला किया है जो अगस्त 2019 के बाद से बंद पड़ा है.
भारत सरकार ने अगस्त 2019 में जम्मू कश्मीर का विशेष राज्य का दर्जा समाप्त कर दिया था जिसकी प्रतिक्रिया में पाकिस्तान ने भारत से व्यापारिक रिश्ते खत्म कर दिए थे.
सोशल मीडिया पर पाकिस्तान सरकार के ट्रेड मिनिस्टर की नियुक्ति करने के फैसले की तीखी आलोचना हो रही है. लोगों का कहना है कि ये एक तरह से भारत के सामने पाकिस्तान का सरेंडर है.
'नई सरकार ने मान ली हार'

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.












