
भारत के साथ टेंशन के बीच कराची और लाहौर में नहीं उड़ेंगे विमान, एक महीने के लिए एयरस्पेस बंद
AajTak
पाकिस्तान ने कराची और लाहौर के कुछ क्षेत्रों में रोजाना सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक हवाई क्षेत्र (एयरस्पेस) आंशिक रूप से बंद रखने का फैसला किया है. हालांकि, कराची और लाहौर के इन इलाकों में सामान्य उड़ान सेवाएं (फ्लाइट ऑपरेशन) जारी रहेंगी ताकि यात्रियों को कोई बड़ी परेशानी न हो. पाकिस्तान के विमानन प्राधिकरण (एविएशन अथॉरिटी) ने इस अस्थायी बंदी को लेकर NOTAM (नोटिस टू एयरमेन) जारी किया है.
पाकिस्तान ने कराची और लाहौर के कुछ क्षेत्रों में रोजाना सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक हवाई क्षेत्र (एयरस्पेस) आंशिक रूप से बंद रखने का फैसला किया है. यह व्यवस्था 31 मई तक लागू रहेगी. पहलगाम हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच लगातार तनावपूर्ण हालात बने हुए हैं.
हालांकि, कराची और लाहौर के इन इलाकों में सामान्य उड़ान सेवाएं (फ्लाइट ऑपरेशन) जारी रहेंगी ताकि यात्रियों को कोई बड़ी परेशानी न हो. पाकिस्तान के विमानन प्राधिकरण (एविएशन अथॉरिटी) ने इस अस्थायी बंदी को लेकर NOTAM (नोटिस टू एयरमेन) जारी किया है.
एक महीने के लिए एयरस्पेस बंद
नोटिस में दोनों शहरों के कुछ विशेष हिस्सों के एयरस्पेस को एक महीने के लिए बंद करने की जानकारी दी गई है. अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि इस कदम के पीछे क्या कारण हैं, लेकिन इस फैसले के चलते कुछ विशेष मार्गों की उड़ानों पर असर पड़ सकता है.
पाकिस्तान पर भारत का कड़ा एक्शन
बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद से भारत लगातार पाकिस्तान के खिलाफ कड़े फैसले ले रहा है. सरकार ने बुधवार को पाकिस्तानी विमानों के लिए एयरस्पेस बंद करने का फैसला लिया. इससे पहले हमले के अगले ही दिन यानी 23 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में सुरक्षा मामलों से जुड़ी कैबिनेट कमेटी की बैठक हुई थी. इस मीटिंग में पाकिस्तान के खिलाफ कई बड़े फैसले लिए गए थे.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










