
भारत के विदेश मंत्री जयशंकर की रूस को दो टूक, बोले- कोई हमें न बताए किससे दोस्ती करें, किससे नहीं
AajTak
हिंद-प्रशांत क्षेत्र में क्वाड देशों की बढ़ती भूमिका पर रूस की चिंता को भारत ने खारिज कर दिया है. क्वाडिलेट्रेल सिक्योरिटी डायलॉग यानी क्वाड देशों की भूमिका को लेकर रूस ने कहा था कि इसके जरिये पश्चिमी देश हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शीत युद्ध को फिर से बहाल करने की रणनीति पर काम कर रहे हैं. लेकिन भारत ने दो टूक कहा है कि कोई दूसरा देश यह तय नहीं करेगा कि भारत किस के साथ दोस्ती करे या किस के साथ नहीं.
रूस और भारत के ऐतिहासिक रिश्ते रहे हैं. हालांकि, बदलती वैश्विक परिस्थितियों में जहां रूस और पाकिस्तान की दूरियां कम हो रही हैं, वहीं भारत के लिए भी अमेरिका एक अहम साझेदार के तौर पर उभरा है. यहां तक कि कई मामलों में अब रूस और भारत के हित आपस में टकराते नजर आ रहे हैं. उदाहरण के तौर पर, चीन की चुनौती से निपटने के लिए भारत अमेरिकी नेतृत्व वाले क्वॉड समूह में पहले से ज्यादा सक्रिय हुआ है जबकि रूस ऐसा नहीं चाहता. रूस चीन के साथ मिलकर अमेरिका के वर्चस्व का मुकाबला करना चाहता है. रूस ने एक बयान में यहां तक कह दिया था कि चीन के खिलाफ साजिश में भारत मोहरे की तरह इस्तेमाल हो रहा है. (फोटो-Getty Images) रूस ने बुधवार को एक बार फिर क्वॉड को लेकर भारत को आगाह किया तो भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी स्पष्ट रूप से अपनी बात कह दी. क्वॉड देशों की भूमिका को लेकर रूस ने कहा था कि इसके जरिये पश्चिमी देश हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शीत युद्ध की मानसिकता को फिर से बहाल करने की रणनीति पर काम कर रहे हैं. इस पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने दो टूक कहा है कि कोई दूसरा देश यह तय नहीं करेगा कि भारत किस के साथ दोस्ती करे या किसके साथ नहीं. दूसरों को इसकी परवाह करने की जरूरत नहीं.
अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










