
भारत के नजदीक आकर लौटने लगे रूसी तेल के टैंकर? चीन ने लपका मौका
AajTak
यूक्रेन से जंग के कारण रूस को विभिन्न आर्थिक प्रतिबंधों का सामना कर रहा है. हालिया कुछ महीनों में अमेरिका ने इन प्रतिबंधों को और कड़ा कर दिया है. इस वजह से भारत, रूस से खरीदे तेल का भुगतान नहीं कर पा रहा है.
अमेरिकी प्रतिबंधों के कारण भारत को रूस से सस्ता तेल खरीदने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद से ही भारत ने रूसी तेल की खरीद बढ़ा दी है. लेकिन रूस पर प्रतिबंधों के चलते अमेरिकी डॉलर में भुगतान करने में दिक्कतें आ रही हैं.
समाचार एजेंसी ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रूस से कच्चे तेल की ढुलाई करने वाले कार्गो शिप (जहाज) जो पहले भारत आ रहे थे, वह सभी जहाज अब मलक्का खाड़ी की ओर बढ़ रहे हैं.
डेटा इंटेलिजेंस प्रोवाइडर केप्लर के प्रमुख क्रूड विश्लेषक विक्टर कटोना का कहना है कि रूस का टैंकर जो इधर-उधर भटक रहा था, ऐसा लगता है कि उसे बचाने के लिए चीन सामने आया है.
वैसेल ट्रैकिंग डेटा के अनुसार,रूसी तेल ढोने वाले पांच जहाज मलक्का जलडमरूमध्य की ओर बढ़ रहे हैं. एनएस सेंचुरी अभी श्रीलंका के आसपास है.
अमेरिका ने प्रतिबंधों को और कड़ा किया
रूसी तेल पर पश्चिमी प्रतिबंधों का कोई खास असर नहीं हो रहा था, जिसे देखते हुए अमेरिका ने हाल ही में प्रतिबंधों को और कड़ा कर दिया है. इस वजह से भारत, रूस से खरीदे तेल का भुगतान नहीं कर पा रहा है. जिससे पिछले महीने रूस से आने वाले तेल टैंकरों की संख्या में कमी आई है.

ईरान और अमेरिका के बीच छिड़ी जंग अब अपने सबसे निर्णायक और संभवतः सबसे खौफनाक मोड़ पर पहुंच गई है. आज डोवर एयरफोर्स बेस पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उन छह अमेरिकी नायकों को अंतिम विदाई दी, जिन्होंने एक विमान हादसे में अपनी जान गंवाई लेकिन इस शोक के बीच, वॉशिंगटन के गलियारों से एक ऐसी खबर आ रही है जो पूरी दुनिया को दहला सकती है. रॉयटर्स की एक एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप प्रशासन अब ईरान में 'बूट्स ऑन द ग्राउंड' यानी थल सेना उतारने पर बेहद गंभीरता से विचार कर रहा है.

मैं श्वेता सिंह सीधे युद्ध भूमि से आपको महायुद्ध के बीसवें दिन की खबर बता रही हूं. कल ईरान की गैस फील्ड पर इजरायल के हमले के बाद लगातार चार खाड़ी देश के ऑयल-गैस डिपो-रिफाइनरी पर बड़ा हमला ईरान ने कर दिया है. ईरान ने सऊदी अरामको और यूएई के टर्मिनल के अलावा कतर के सबसे बड़े गैस टू लिक्वड प्लांट रास लफान पर मिसाइल हमला कर दिया. कतर के इस प्लांट से दुनिया को 20 से 25 प्रतिशत गैस की सप्लाई होती है. वहीं सऊदी अरब के यनबू पोर्ट पर स्थित सैमरेफ ऑयल रिफाइनरी पर हवाई हमला हुआ है.

अमेरिकी अधिकारियों के वॉशिंगटन आर्मी बेस के ऊपर कुछ अनजान ड्रोन देखे जाने बाद वहां हड़कंप मच गया है. इसी बेस पर विदेश मंत्री मार्को रूबियो और रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ रहते हैं. अभी तक ये पता नहीं लग पाया है कि ये ड्रोन कहां से आए थे. इसके बाद सुरक्षा और बढ़ा दी गई है. इस पर व्हाइट हाउस में एक बैठक भी हुई है, जिसमें इस बात पर चर्चा हुई है कि इन हालातों से कैसे निपटा जाए.










