भारत के डर से बंकर में जा छुपा पाकिस्तान का आर्मी चीफ आसिम मुनीर! पाक फौज में बगावत की भी अटकलें
AajTak
भारत में मंगलवार को मोदी सरकार की चार बड़ी बैठकें हुईं और उधर पाकिस्तान में हड़कंप मच गया. पाकिस्तानी मंत्री आधी रात को नींद से जागकर दावा कर रहे हैं कि भारत हमला कर सकता है. पाकिस्तान में अब हमले का काउंटडाउन शुरू हो चुका है. पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर अंडरग्राउंड हो गए हैं, खबरों के मुताबिक वह किसी बंकर में छिपे हैं.

सूत्रों के मुताबिक, पहलगाम में हुए आतंकी हमले की साजिश में भी आसिम मुनीर का नाम सामने आ रहा है. पाकिस्तान के भीतर ही उनके खिलाफ आवाजें उठ रही है. पत्रकार से लेकर रिटायर्ड फौजी अफसर तक मुनीर को खरी-खोटी सुना रहे हैं. कहा जा रहा है कि मुनीर की भड़काऊ सोच ने ही पाकिस्तान को इस मुसीबत में डाला है.
क्या पाकिस्तान में दोबारा जिया-उल-हक का 'टोपैक प्लान' चल रहा है?
जनरल मुनीर का पैटर्न हूबहू जनरल जियाउल हक जैसा नजर आ रहा है.धर्म के नाम पर नफरत फैलाना और भारत में अस्थिरता पैदा करना. 1980 के दशक में जियाउल हक ने कश्मीर में आतंकवाद को हवा देने के लिए ‘ऑपरेशन टोपैक’ चलाया था, और आज मुनीर उसी राह पर चलते दिख रहे हैं.
कश्मीर पर भड़काऊ बयान से मचा बवाल.एक वायरल वीडियो में जनरल आसिम मुनीर कहते सुने जा सकते हैं कि कश्मीर हमारी गर्दन की नस है.हम इसे नहीं भूलेंगे. हमने इसके लिए तीन जंग लड़ी हैं.
इसी बयान के बाद पहलगाम हमला हुआ, और भारत में सेना पूरी तरह अलर्ट पर है. सूत्रों का कहना है कि किसी भी वक्त PM मोदी बड़ा फैसला ले सकते हैं. भारतीय सेना सर्जिकल स्ट्राइक के लिए पूरी तरह तैयार है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.