
'भारत का सबसे खराब एक्सपोर्ट...', जाकिर नाइक को बुलाने को लेकर अपनी ही सरकार को कोस रहे पाकिस्तानी पत्रकार
AajTak
जाकिर नाइक पाकिस्तान में है और वो इस्लामाबाद, कराची आदि शहरों में उपदेश दे रहा है. जाकिर नाइक पाकिस्तानी सरकार के बुलावे पर वहां पहुंचा है जिसे लेकर पत्रकार मुबाशेर लुकमान अपनी सरकार से बेहद नाराज हैं. उनका कहना है कि नाइक को बुलाने को लेकर उन्हें अपनी सरकार से शिकायत है.
भारत से भागकर मलेशिया में बसा विवादित इस्लामिक उपदेशक फिलहाल पाकिस्तान दौरे पर है. जाकिर नाइक इस्लामाबाद, कराची समेत पाकिस्तान के कई शहरों में अपने प्रोग्राम कर रहा है जहां से उसके कई विवादित वीडियो वायरल हो रहे हैं. नाइक के विवादित बयानों के लिए पाकिस्तान के कई लोग उसे निशाने पर भी ले रहे हैं. अब पाकिस्तान के पत्रकार मुबाशेर लुकमान ने जाकिर नाइक को पाकिस्तान में मेहमान की तरह बुलाने को लेकर शहबाज शरीफ सरकार की आलोचना की है. लुकमान ने नाइक का भारत का 'सबसे खराब निर्यात' (Indis's worst export) कहा है.
जाकिर नाइक को प्रवर्तन निदेशालय (ED) और नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने वांटेड घोषित कर रखा है. उस पर भड़काऊ भाषण देने, मनी लॉन्ड्रिंग करने और आतंकवाद को बढ़ावा देने का आरोप है. 2016 में बांग्लादेश की राजधानी ढाका में बम ब्लास्ट में नाइक का नाम सामने आया था. एक हमलावर ने कबूला था कि वो जाकिर नाइक के वीडियो से प्रभावित था. इसके बाद नाइक परिवार समेत भारत से मलेशिया भाग गया था और उसने वहां की नागरिकता भी हासिल कर ली थी.
नाइक अपने बेटे फारिक नाइक के साथ पाकिस्तानी सरकार के बुलावे पर पाकिस्तान पहुंचा है और 28 अक्टूबर तक पाकिस्तान में रहेगा. जब वो पाकिस्तान पहुंचा तो कई मंत्रियों ने उसका स्वागत किया. पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री मोहम्मद इशाक डार ने भी उससे मुलाकात की.
'पाकिस्तान ने नाइक को मेहमान की तरह क्यों बुलाया?'
अपनी सरकार के इस फैसले पर पाकिस्तानी पत्रकार मुबाशेर लुकमान बेहद नाराज दिखे. उन्होंने हमारी सहयोगी वेबसाइट इंडिया टुडे से बात करते हुए कहा, 'सच कहूं तो मुझे बिल्कुल आइडिया नहीं है कि नाइक को राजकीय मेहमान की तरह क्यों बुलाया गया है. इसे लेकर मुझे गंभीर शिकायत है. मुझे लगता है कि वो भारत के सबसे खराब निर्यात हैं.'
मुबाशेर लुकमान ने कहा कि वह एक मुसलमान हैं और उन्हें अपने धर्म से प्यार है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग का आज 18वां दिन है. जहां एक तरफ अमेरिका ईरान के सैन्य ठीकानों को तबाह करने में जुटा है तो वहीं इजरायल ईरान और खाड़ी देशों पर मिसाइलें बरसा रहा है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खर्ग द्वीप पर हमले और भारी क्षति का दावा किया है. जंग से जुड़े ताजा 10 अपडेट जानिए.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. तालिबान ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे मानवता के खिलाफ अपराध बताया है और कहा कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की हवाई सीमा का उल्लंघन किया है. वहीं पाकिस्तान सरकार ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया.

ईरान UAE के शहरों पर भीषण हमले कर रहा है. दुबई मॉल के आसपास स्थित पुलों पर अब बिल्कुल सन्नाटा पसरा हुआ है. रात के 11 बजे होने के बावजूद वहां लोग नहीं दिख रहे हैं जो आमतौर पर बहुत भीड़ होती थी. यहां के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट पहले फुटबॉल मैच देखने वालों से भरे रहते थे और जगह कम पड़ जाती थी. लेकिन अब वहां केवल कुछ ही लोग हैं और रेस्टोरेंट के अंदर भी भीड़ बिलकुल नहीं है. बुर्ज खलीफा के पास का इलाका भी पूरी तरह शांत है, जहां कभी शोर शराबा होता था, अब वहां एकदम सन्नाटा है. देखें वीडियो.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के खिलाफ उनका ऑपरेशन पूरी ताकत से जारी है. उन्होंने बताया कि अब तक 7,000 से अधिक ईरानी सैन्य ठिकानों और अन्य महत्वपूर्ण ठिकानों को निशाना बनाया जा चुका है. ट्रंप ने कहा कि मिसाइल और ड्रोन फैक्ट्रीज सहित सभी सैन्य ठिकानों को नुकसान पहुंचाया गया है, और ईरान की नेवी और एयर फोर्स को भी पूरी तरह खत्म कर दिया गया है. देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में उथल-पुथल मची है. ट्रंप की मुश्किल ये है कि कुछ महीने बाद नवंबर में अमेरिका में मिडटर्म चुनाव होने हैं. जिसे देखते हुए ट्रंप की पार्टी के ही लोग इकॉनमी पर उनसे ज्यादा ध्यान देने की मांग कर रहे हैं. तेल के दाम बढ़ने से अमेरिका में महंगाई भी धीरे धीरे बढ़ रही है. ऐसे में अगर ये युद्ध लंबा खिंचता है तो इससे ट्रंप की सियासी मुसीबत बढ़नी तय हैं. देखें वीडियो.








