
भारत का ये पड़ोसी भी जल्द होगा BRICS में शामिल? जानें- क्या है ये संगठन
AajTak
भारत का पड़ोसी मुल्क श्रीलंका भी ब्रिक्स में शामिल होने की तैयारी कर रहा है. श्रीलंका के विदेश मंत्री ने बताया कि उनका देश जल्द ही ब्रिक्स की सदस्यता के लिए आवेदन करेगा. ब्रिक्स में इसी साल छह नए देशों को शामिल किया गया है.
पड़ोसी मुल्क श्रीलंका ने भी ब्रिक्स (BRICS) में शामिल होने की इच्छा जताई है. श्रीलंका के विदेश मंत्री विजिता हेराथ ने सोमवार को बताया कि उनका देश जल्द ही ब्रिक्स और न्यू डेवलपमेंट बैंक की सदस्यता के लिए जल्द ही आवेदन करेगा.
हेराथ ने बताया कि आगामी चुनावों के कारण वो और राष्ट्रपति ब्रिक्स समिट में शामिल नहीं हो सकेंगे. इस साल ब्रिक्स समिट 22 से 24 अक्टूबर के बीच रूस के कजान शहर में होगी. हेराथ ने बताया कि विदेश सचिव इस समिट में शामिल होंगे और ब्रिक्स में श्रीलंका को शामिल करने का आवेदन देंगे. उन्होंने बताया कि उन्होंने पहले ही ब्रिक्स के सदस्य देशों से श्रीलंका के लिए समर्थन मांगा है.
श्रीलंका लंबे वक्त से ब्रिक्स में शामिल होना चाह रहा है. इसी साल मई में तत्कालीन विदेश मंत्री अली साबरी ने ब्रिक्स में शामिल होने की इच्छा जताई थी.
क्या है ब्रिक्स?
ब्रिक्स दुनिया की पांच सबसे तेज अर्थव्यवस्थाओं का ग्रुप है. ब्रिक्स का हर एक अक्षर एक देश का प्रतिनिधित्व करता है. ब्रिक्स में B से ब्राजील, R से रूस, I से इंडिया, C से चीन और S से साउथ अफ्रीका. ब्रिक्स में सदस्य देशों में अब सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, अर्जेंटिना, मिस्र, ईरान और इथियोपिया भी हैं.
साल 2001 में गोल्डमेन सैक्स के अर्थशास्त्री जिम ओ'निल ने एक रिसर्च पेपर में BRIC शब्द का इस्तेमाल किया था. BRIC में ब्राजील, रूस, इंडिया और चीन थे.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










