
'भारत और पाकिस्तान को साथ लाने जा रहे...', अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने फिर दोहराया- युद्ध रुकवाया
AajTak
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि भारत और पाकिस्तान को साथ लाने जा रहे हैं. उन्होंने दोनों देशों के बीच युद्ध रुकवाने का दावा भी दोहराया और कहा कि फोन कॉल और व्यापार से युद्ध रोका.
अमेरिका के राषट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिर बड़बोला बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि वह किसी भी समस्या का समाधान करा सकते हैं. भारत और पाकिस्तान के बीच कश्मीर मुद्दे को लेकर एक सवाल पर उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच लंबे समय से दुश्मनी चल रही है. दोनों देशों को साथ लाएंगे. ट्रंप का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब दो दिन पहले ही व्हाइट हाउस की प्रवक्ता टी ब्रूस ने कश्मीर मामले में अमेरिकी राष्ट्रपति के हस्तक्षेप को लेकर सवाल पर कहा था कि वह कुछ भी कर सकते हैं.
व्हाइट हाउस में एक विधेयक पर हस्ताक्षर के लिए आयोजित कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि हम भारत और पाकिस्तान को साथ लाने जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि हमने दोनों देशों से पूछा कि यह दुश्मनी कब से चल रही है, इस पर उनका जवाब था- दो हजार वर्ष. यह एक समस्या है. ट्रंप ने फिर से दावा किया कि फोन कॉल और व्यापार के जरिये मैंने भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध रुकवाया. उन्होंने कहा कि भारत की कार्रवाई के बाद हमला करने की बारी पाकिस्तान की थी.
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि पाकिस्तान हमला करने के लिए तैयार था. वह परमाणु हथियारों का उपयोग करने वाले थे, लेकिन मैंने उन्हें रोक दिया. उन्होंने कहा कि प्रत्येक को फोन किया, प्रत्येक नेता का बहुत सम्मान करता हूं. मैं उन्हें जानता हूं और मैंने उनसे व्यापार को लेकर बात की. अमेरिकी राष्ट्रपति ने दावा किया कि मैंने उनसे कहा कि अगर आप युद्ध करने जा रहे हैं, तो अमेरिका आपके साथ व्यापार नहीं करेगा. उन्होंने (भारत और पाकिस्तान ने) इसे समझ लिया और युद्ध रोक दिया.
यह भी पढ़ें: 'रेयर मिनरल्स हमारे लिए, कॉलेज में एडमिशन उनके लिए...', ट्रंप ने चीन के साथ की दुर्लभ खनिज डील
उन्होंने यह भी कहा कि दोनों देशों के पास बहुत ज्यादा परमाणु हथियार हैं और मुझे लगता है कि हमें, रिपब्लिकन पार्टी को इसका श्रेय मिलना चाहिए. गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को सैलानियों पर आतंकी हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया था. इस ऑपरेशन के तहत भारतीय सेना ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर, पंजाब प्रांत में स्थित नौ आतंकी अड्डों को तबाह कर दिया था. जवाब में पाकिस्तान ने भारत के सैन्य अड्डों और शहरों पर मिसाइल और ड्रोन अटैक करने की नाकाम कोशिश की.
यह भी पढ़ें: अहमदाबाद में एअर इंडिया के विमान क्रैश पर डोनाल्ड ट्रंप ने जताया दुख, बोले- हम हर मदद को तैयार

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







