
भारत और चीन पर 500% टैरिफ? रूस से तेल खरीदने वाले देशों के लिए ये सख्त कानून ला रहे राष्ट्रपति ट्रंप!
AajTak
ट्रंप हाल ही में यूक्रेन युद्ध को लेकर पुतिन के प्रति अपनी नाराजगी खुलकर जाहिर कर चुके हैं. अब उन्होंने संकेत दिया है कि वे रूस से तेल, गैस या यूरेनियम जैसी ऊर्जा उत्पाद खरीदने वाले देशों, जैसे भारत और चीन पर 500% टैरिफ (आयात शुल्क) लगाने के प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कई देशों पर भारी भरकम टैरिफ की घोषणा कर दुनियाभर में हलचल पैदा कर दी है. इस बीच अब उन्होंने संकेत दिया है कि वे रूस से तेल, गैस या यूरेनियम जैसी ऊर्जा उत्पाद खरीदने वाले देशों, जैसे भारत और चीन पर 500% टैरिफ (आयात शुल्क) लगाने के प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं. इस कदम का उद्देश्य रूस की ऊर्जा आय को रोककर राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर यूक्रेन युद्ध खत्म करने का दबाव बनाना है.
दरअसल, यह प्रस्तावित कानून 'Sanctioning Russia Act of 2025' अप्रैल में रिपब्लिकन सीनेटर लिंडसे ग्राहम और डेमोक्रेट सीनेटर रिचर्ड ब्लूमेंथल द्वारा अमेरिकी सीनेट में पेश किया गया था. बिल में रूस की वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति पर कड़ी रोक, रूसी कंपनियों, सरकारी संस्थाओं और वरिष्ठ अधिकारियों पर प्रतिबंध और रूस से तेल, गैस या यूरेनियम खरीदने वाले देशों पर 500% टैरिफ लगाने का प्रावधान है.
कैबिनेट बैठक के दौरान ट्रंप ने कहा, 'यह पूरी तरह से मेरा फैसला होगा. वे (कांग्रेस) बिल पास करें या न करें, मैं इसे लागू कर सकता हूं या रोक सकता हूं. और मैं इस पर गंभीरता से विचार कर रहा हूं.'
बता दें कि ट्रंप हाल ही में यूक्रेन युद्ध को लेकर पुतिन के प्रति अपनी नाराजगी खुलकर जाहिर कर चुके हैं. एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने रक्षा मंत्रालय को यूक्रेन को ज्यादा हथियार देने का निर्देश भी दिया है, जो उनके रुख में बदलाव का संकेत है.
सीनेटर ग्राहम बोले - ब्रेकथ्रू है ये कानून
सीनेटर ग्राहम ने कहा कि यह कानून रूस को आर्थिक रूप से अलग-थलग करने की दिशा में एक ब्रेकथ्रू है और ट्रंप ने खुद इसे आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया है. ग्राहम ने हाल ही में कहा, 'अगर आप रूस से ऊर्जा खरीद रहे हैं और यूक्रेन की मदद नहीं कर रहे, तो अमेरिका में आपके सामान पर 500% शुल्क लगेगा.'

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










