
'भारत-अमेरिका ही नहीं, कई देशों के लिए खतरा है Islamist Terrorism', PAK से आतंकवाद के सवाल पर बोलीं तुलसी गबार्ड
AajTak
अमेरिका की इंटेलिजेंस चीफ तुलसी गबार्ड ने भारत के खिलाफ पाकिस्तान प्रायोजित हमलों पर चिंता जताई है. उन्होंने इसे
अमेरिका की इंटेलिजेंस चीफ तुलसी गबार्ड ने भारत के खिलाफ पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवादी हमलों पर गंभीर चिंता जाहिर की है. उन्होंने इसपर जोर देते हुए कहा कि "कट्टरपंथियों का आतंकवाद" एक ऐसा खतरा है जिसने न सिर्फ भारत और अमेरिका को प्रभावित किया है, बल्कि कई मिडिल ईस्ट देशों को भी प्रभावित किया है. गबार्ड ने नई दिल्ली में भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात के दौरान यह बात कही.
विदेश मंत्री से मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में, गबार्ड ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस खतरे का मिलकर मुकाबला करने के लिए काम कर रहे हैं. तुलसी गबार्ड के मुताबिक, "राष्ट्रपति ट्रंप अपने पहले प्रशासन से ही इस तरह के आतंकवाद के खतरे को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध रहे हैं और यह उनके वर्तमान प्रशासन की भी प्राथमिकता है."
यह भी पढ़ें: 'इस्लामिक जिहाद को भारत और अमेरिका मिलकर हराएंगे', तुलसी गबार्ड का बड़ा बयान
भारत के अलावा बांग्लादेश, सीरिया, इजरायल सभी आतंकवाद से परेशान
अमेरिकी इंटेलिजेंस चीफ गबार्ड ने बताया कि आतंकवाद ने अमेरिका और भारत के अलावा बांग्लादेश, सीरिया, इजरायल और कई मिडिल ईस्ट देशों को प्रभावित किया है. तुलसी गबार्ड ने कहा, "यह एक ऐसा खतरा है जिसे प्रधानमंत्री मोदी भी गंभीरता से लेते हैं और हमारे दोनों देश इसके निदान के लिए साथ मिलकर काम करेंगे."
यह भी पढ़ें: तुलसी गबार्ड की राजनाथ सिंह के साथ अहम बैठक, मीटिंग में उठा खालिस्तान का मुद्दा

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.

ईरान और अमेरिका की जंग का आज 19वीं दिन है. इस बीच इजरायल के हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ लीडर अली लारिजानी की मौत के बाद अब ईरान ने इजरायल और अमेरिकी बेसों पर हमले तेज कर दिए हैं. ईरान ने मिसाइल हमलों का वीडियो भी जारी किया है. IRGC ने कहा कि हमले में मल्टी-वॉरहेड बैलिस्टिक मिसाइलों समेत कई और घातक मिसाइलें शामिल हैं.

अमेरिका ने होर्मुज के समुद्री रास्ते को खुलवाने के लिए ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 5,000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला किया है. अमेरिकी राष्पति ट्रंप इस बात से नाराज हैं कि उनके साथी देश (नाटो) इस लड़ाई में साथ नहीं दे रहे हैं. इस हमले का मकसद तेल की सप्लाई को बहाल करना और ईरानी मिसाइलों के खतरे को खत्म करना है.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.








