
'भारत-अफगानिस्तान से जंग को तैयार... अल्लाह हमारा साथ देगा', ख्वाजा आसिफ की एक और गीदड़भभकी
AajTak
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने एक बार फिर भड़काऊ बयान देते हुए कहा कि पाकिस्तान भारत और अफगानिस्तान, दोनों मोर्चों पर जंग के लिए तैयार है. यह बयान ऐसे समय में आया है जब पाकिस्तान खुद गंभीर राजनीतिक और आर्थिक संकट में घिरा हुआ है और अफगानिस्तान के साथ शांति वार्ता विफल हो गई है.
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने एक बार फिर उकसाने वाला बयान देते हुए कहा है कि पाकिस्तान दो मोर्चों पर जंग के लिए तैयार है. आसिफ ने कहा, 'हम पूर्वी (भारत) और पश्चिमी (अफगानिस्तान) दोनों सीमाओं पर मुकाबले के लिए तैयार हैं. अल्लाह ने हमें पहले राउंड में मदद की थी और वह दूसरे राउंड में भी करेगा.'
'अल्लाह ने हमें पहले राउंड में मदद की थी'
ख्वाजा आसिफ ने कहा कि पाकिस्तान पूर्वी यानी भारत और पश्चिमी यानी अफगानिस्तान दोनों सीमाओं पर लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है. उन्होंने कहा, 'हम दोनों मोर्चों पर युद्ध के लिए तैयार हैं. अल्लाह ने पहले राउंड में हमारी मदद की थी और वह दूसरे राउंड में भी करेगा.'
ख्वाजा आसिफ का यह बयान ऐसे समय में आया है जब पाकिस्तान खुद राजनीतिक और आर्थिक संकट से जूझ रहा है, लेकिन उसकी सेना और नेता बार-बार युद्ध की धमकियों से क्षेत्र में तनाव बढ़ा रहे हैं.
दिल्ली ब्लास्ट को लेकर शर्मनाक बयान
इससे पहले ख्वाजा आसिफ ने दिल्ली ब्लास्ट की घटना को लेकर कहा था कि यह तो बस 'गैस सिलेंडर विस्फोट' था. उन्होंने भारत पर आरोप लगाया कि वह इस घटना का 'राजनीतिक फायदा उठाने' की कोशिश कर रहा है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.

आज हम आपको अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय हथियारों से रूबरू कराने वाले हैं. कुछ जो इंसान के बचाव के लिए बने हैं और कुछ केवल विनाश के लिए. डोनाल्ड ट्रंप जिस वक्त अमेरिका की ताकत पर इतरा रहे थे, बता रहे थे कि उन्होंने ईरान की ताकत को मिट्टी में मिला दिया है. इसके कुछ घंटे बाद ईरान ने इजरायल पर आज तक के सबसे बड़े हमले को अंजाम दिया.

कतर के समुद्री इलाके में रविवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. रूटीन ड्यूटी पर निकला एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में कतर और तुर्की सेना के 5 जवानों समेत 2 टेक्नीशियनों की मौत हो गई. दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है.









