
भारती सिंह ने रोहित शेट्टी को किया KISS, पहनाई फूलों की माला, पति हर्ष के उड़े होश!
AajTak
शो का टीजर शेयर करते हुए भारती सिंह ने वीडियो शेयर किया है. रोहित के आने की अनाउंसमेंट करते हुए भारती जोर से चीखने लगती हैं. जैसे ही रोहित स्टेज पर आते हैं, भारती पहले तो उन्हें फूलों की माला पहनाती हैं, इसके बाद गाल पर किस करती हैं.
टीवी डांस रियलिटी शो 'डांस दीवाने 3' में इस बार के वीकेंड एपिसोड में फिल्ममेकर रोहित शेट्टी आने वाले हैं. शो के होस्ट भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया इनका स्वागत करेंगे. रोहित शेट्टी के आने से भारती काफी खुश नजर आएंगी. सोशल मीडिया पर कॉमेडियन ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह रोहित के आने से बहुत खुश होती नजर आ रही हैं. साथ ही उन्हें फूलों की माला भी पहनाती दिखाई दे रही हैं.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












