
भारतीय सैनिक की मुइज्जू ने कराई वापसी लेकिन अब मालदीव ने इन भारतीयों को मदद के लिए बुलाया
AajTak
मालदीव की मुइज्जू सरकार ने भारत सरकार से मालदीव में मौजूद भारतीय सैनिकों को वापसी की मांग की थी. दोनों देशों के बीच हुई कई राउंड की बातचीत के बाद यह तय हुआ था कि तीनों विमानन प्लेटफार्मों पर मौजूद भारतीय सैनिक 10 मार्च 2024 तक मालदीव से वापस चले जाएंगे.
मालदीव से जारी राजनयिक तनाव के बीच भारत की एक टेक्निकल टीम मालदीव के अड्डू शहर पहुंच गई है. स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस टेक्निकल टीम के सदस्य मालदीव के तीन विमानन प्लेटफार्मों पर तैनात भारतीय सैनिकों की जगह लेंगे. मालदीव ने भारत सरकार द्वारा भेजे गए टेक्निकल पर्सन को भारतीय नागरिक बताया है.
मालदीव की मुइज्जू सरकार ने भारत सरकार से वहां मौजूद भारतीय सैनिकों को वापसी की मांग की थी. दोनों देशों के बीच हुई कई राउंड की बातचीत के बाद यह तय हुआ था कि तीनों विमानन प्लेटफार्मों पर मौजूद भारतीय सैनिक 10 मार्च 2024 तक मालदीव से वापस चले जाएंगे. बाकी बचे सैनिक 10 मई 2024 तक वापस जाएंगे.
मालदीव की न्यूज वेबसाइट themaldivesjournal.com ने मालदीव के रक्षा मंत्रालय के बयान के हवाले से लिखा है कि मालदीव के तीन विमानन प्लेटफार्मों पर ऑपरेटिंग का काम भारतीय सैनिकों से लेने के लिए भारत की एक नागरिक टीम कल रात अड्डू पहुंची है.
मालदीव में मौजूद हैं 88 भारतीय सैनिक
रिपोर्ट के मुताबिक, मालदीव के तीन विमानन प्लेटफॉर्मों पर भारत के 88 सैनिक मौजूद हैं. जो पिछले कुछ वर्षों से दो हेलीकॉप्टर और एक डोर्नियर एयरक्राफ्ट को ऑपरेट करते हैं. हेलीकॉप्टर और डॉर्नियर एयरक्राफ्ट का इस्तेमाल मालदीव के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं और चिकित्सा सेवाएं मुहैया कराने में किया जाता है.
मालदीव के रक्षा मंत्रालय के बयान में यह भी कहा गया है कि दोनों देशों के बीच हुए समझौते के तहत भारतीय सैनिक तय तारीखों तक मालदीव से वापस चले जाएंगे. इसके अलावा लामू गण कधधू हवाई अड्डे पर तैनात हेलीकॉप्टर को मेंटेनेंस के लिए वापस भारत भेजा जाएगा. रिप्लेसमेंट हेलीकॉप्टर आज रात तक मालदीव पहुंचेगा.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.

आज हम आपको अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय हथियारों से रूबरू कराने वाले हैं. कुछ जो इंसान के बचाव के लिए बने हैं और कुछ केवल विनाश के लिए. डोनाल्ड ट्रंप जिस वक्त अमेरिका की ताकत पर इतरा रहे थे, बता रहे थे कि उन्होंने ईरान की ताकत को मिट्टी में मिला दिया है. इसके कुछ घंटे बाद ईरान ने इजरायल पर आज तक के सबसे बड़े हमले को अंजाम दिया.

कतर के समुद्री इलाके में रविवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. रूटीन ड्यूटी पर निकला एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में कतर और तुर्की सेना के 5 जवानों समेत 2 टेक्नीशियनों की मौत हो गई. दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है.









