
भारतीय मूल की ऑक्सफोर्ड स्टूडेंट यूनियन की प्रेसिडेंट को नस्लीय विवाद के बाद देना पड़ा इस्तीफा
AajTak
रश्मि सामंत भारत के मणिपाल से आती हैं, जो हाल ही में ऑक्सफोर्ड स्टूडेंट यूनियन की अध्यक्ष निर्वाचित हुई थीं. रश्मि के सोशल मीडिया पर डाले गए एक पोस्ट को लेकर विवाद हुआ था.
विश्व की सबसे मशहूर यूनिवर्सिटियों में से एक ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी इन दिनों विवादों में हैं. यहां ऑक्सफोर्ड स्टूडेंट यूनियन की पहली भारतीय मूल की प्रेसिडेंट बनीं रश्मि सामंत को इस्तीफा देना पड़ा है. एक नस्लीय टिप्पणी को लेकर खड़े हुए विवाद के बाद रश्मि सामंत पर इस्तीफे का दबाव था, जिसके बाद बीते दिन उन्होंने फेसबुक पर अपने पद को त्यागने का ऐलान किया. रश्मि सामंत भारत के मणिपाल से आती हैं, जो हाल ही में ऑक्सफोर्ड स्टूडेंट यूनियन की अध्यक्ष निर्वाचित हुई थीं. रश्मि के सोशल मीडिया पर डाले गए एक पोस्ट को लेकर विवाद हुआ था. जिसमें उन्होंने मलेशिया के बुद्ध मंदिर के बाहर खड़े होकर तस्वीर खिंचवाई, लेकिन कैप्शन में ‘चिंग चांग’ लिख दिया. रश्मि सामंत का ये पोस्ट ऑक्सफोर्ड में मौजूद चीनी छात्रों को पसंद नहीं आया और देखते ही देखते इसपर विवाद छिड़ गया. लंबे विवाद के बाद अब रश्मि ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक ओपन लेटर लिखा और अपने पद से इस्तीफे का ऐलान कर दिया. रश्मि सामंत ने अपने लेटर में लिखा है कि अगर किसी को भी उसके पोस्ट से तकलीफ पहुंची है, तो वो माफी मांगती हैं. वह हर किसी का सम्मान करती हैं. रश्मि का कहना है कि वो आने वाले दिनों में यूनिवर्सिटी में मौजूद हर तबके से बात करेंगी और अपनी भावनाओं को समझाएंगी. इस पूरे विवाद के बाद ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट यूनियन की ओर से भी बयान जारी किया गया है. जिसमें कहा गया है कि नस्लवाद से जुड़े मसले पर वह जीरो टॉलरेंस नीति को अपनाते हैं. ऐसे में रश्मि सामंत का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है.
अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा. कई टॉप कमांडर्स के मारे जाने के बाद भी ईरान, अमेरिका और इजरायल पर जबरदस्त पलटवार कर रहा है. ट्रंप की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. ना तो ईरान के तेवर कमजोर पड़ रहे और ना ही NATO और दुनिया के तमाम देश ट्रंप का साथ दे रहे. सवाल है क्या ईरान को हराना ट्रंप के लिए 'नाक की लड़ाई' बन गई है? देखें हल्ला बोल.

ईरान ने भी अपनी मिसाइल ताकत को दुनिया के सामने पेश किया है और ईरान ने हिंद महासागर में मौजूद ब्रिटेन के सैन्य बेस पर अमेरिकी सैन्य ठिकानों की ओर दो लॉन्ग रेंज मिसाइलों से हमला किया है. हम आपको बता दें कि ईरान से दिएगो गार्सिया की दूरी करीब 4 हजार किलोमीटर है. ईरान ने दिएगो गार्सिया की ओर दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागी जिसमे एक को बीच में ही नष्ट करने का दावा किया जा रहा है.

अमेरिका ने ईरानी तेल पर 30 दिन की छूट दी, लेकिन ईरान ने एक्स्ट्रा तेल होने से इनकार कर दिया. दोनों के दावों से वैश्विक तेल बाजार में अनिश्चितता बढ़ गई है. दुनियाभर के मुल्क ये उम्मीद लगाए बैठे हैं कि अमेरिकी की ओर से छूट मिलने के बाद ईरान का तेल उन्हें मिलेगा. लेकिन, ईरान के बयान से सभी को बड़ा झटका लगा है.










