भारतीय उच्चायुक्त से बदसलूकी, सिख परिवार को धमकी... कनाडा के बाद अब UK में खालिस्तान समर्थकों का आतंक
AajTak
खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद कनाडा और भारत के बीच तनाव जारी है. वहीं अब यूके में भी खालिस्तान समर्थकों का आतंक देखने को मिल रहा है. एक तरफ स्कॉटलैंड में भारतीय उच्चायुक्त के साथ बदसलूकी हुई तो दूसरी ओर खालिस्तान आंदोलन का विरोध करने पर सिख परिवार को धमकियां मिल रही हैं.
कनाडा और भारत के बीच जारी डिप्लोमेटिक टेंशन के बीच यूरोपीय देशों में भी खालिस्तान समर्थकों द्वारा भारतीयों पर हमला किया जा रहा है. एक तरफ स्कॉटलैंड में भारतीय उच्चायुक्त के साथ बदसलूकी हुई तो दूसरी ओर खालिस्तान आंदोलन का विरोध करने पर सिख परिवार को धमकियां मिल रही हैं. मामला लंदन में सामने आया है, जहां एक सिख रेस्तरां मालिक ने दावा किया है कि खालिस्तान समर्थकों ने उनकी कारों में तोड़फोड़ की. उन्होंने दावा किया कि खालिस्तान आंदोलन की आलोचना करने को लेकर मई से ही उनके परिवार को सोशल मीडिया पोस्ट में धमकियां मिल रही हैं.
हरमन सिंह ने आजतक/इंडिया टुडे से बातचीत करते हुए आरोप लगाया कि जब उनकी दो कारें लॉन में खड़ी थीं तो उन पर खालिस्तान समर्थकों ने लाल रंग फेंका. वहीं जब वह अगली सुबह इसकी शिकायत करने पुलिस के पास गए तो बदमाशों ने उनकी कार की विंडस्क्रीन ही तोड़ दी. उन्होंने कहा, "वे मेरे घर के बाहर आए और खतरे के रूप में खून का प्रतीक लाल रंग फेंक दिया. बाद में, उन्होंने मेरी कार की विंडस्क्रीन को भी तोड़ दिया. पिछले आठ महीनों में, उन्होंने (खालिस्तान समर्थकों ने) मुझ पर चार बार हमला किया है."
हरमन सिंह ने दावा किया कि खालिस्तान विरोधी सोशल मीडिया पोस्ट के बाद से उन्हें हजारों जान से मारने की धमकियां मिली हैं. उन्होंने कहा कि खालिस्तान समर्थकों ने उनकी पत्नी और बेटी को बलात्कार की धमकियां भी सोशल मीडिया पर दीं. उन्होंने कहा, "उन्होंने मेरे बच्चों के स्कूल का पता भी बता दिया. लेकिन पुलिस इन घटनाओं पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है."
बता दें कि मई में हरमन ने खालिस्तान आंदोलन की आलोचना करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टिकटॉक पर एक वीडियो पोस्ट किया था. उस समय, हरमन ने आजतक/इंडिया टुडे को बताया, "वीडियो पोस्ट करने के बाद, मुझे दो दिनों में इसके लिए दो मिलियन व्यूज मिले. लेकिन, मुझे वीडियो हटाने के लिए फोन आने लगे. मुझे धमकी मिलने लगी कि अगर वीडियो नहीं हटाई तो वे मुझे और मेरे परिवार को मार डालेंगे. मुझे आश्चर्य हुआ क्योंकि यूके में रहते हुए भी मुझे इस तरह की धमकियां मिलीं. हालांकि, पांच लोग आए और मेरे रेस्तरां पर हमला कर दिया.'

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.









