
भारतीयों के लिए इजरायल में जारी हुआ हेल्पलाइन नंबर, एक फोन पर मिलेगी मदद
AajTak
इजरायल में मिसाइल हमले में भारतीय नागरिक की मौत के बाद भारतीय दूतावास ने एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है. इस नंबर पर संपर्क कर लोग मदद मांग सकते हैं. साथ ही एक एडवायजरी जारी की गई है कि इजरायल में रह रहे भारतीय सुरक्षित स्थान पर चले जाए. वहीं दूसरी तरह मृतक केरल के युवक के शव को भी भारत लाने की तैयारी चल रही है. तीन-चार दिन में शव भारत पहुंच जाएगा.
इजरायल-हमास के बीच लगातार युद्ध जारी है. इसी दौरान मंगलवार को एक मिसाइल हमले में इजरायल के उत्तरी सीमा पर एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई. साथ ही दो और भारतीय घायल हो गए हैं. इस हमले के एक दिन बाद इजरायल स्थित भारतीय दूतावास ने वहां रहने वाले भारत के लोगों के लिए एक सुरक्षा एडवायजरी जारी की है. इसके साथ ही एक इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया. ताकि, मुश्किल में फंसे भारतीय इस नंबर पर संपर्क कर मदद मांग सकते हैं.
इजरायल में मिसाइल हमले में भारतीय नागरिक के मारे जाने के बाद भारत सरकार वहां रह रहे अपने नागरिकों की सुरक्षा को लेकर चिंतित है. यही कारण है कि मंगलवार को भारतीय नागरिकों के लिए एक एडवाइजरी जारी की गई है. इस एडवायजरी के माध्यम से इजरायल हमास युद्ध के बीच वहां रह रहे लोगों को सुरक्षित इलाके में चले जाने को कहा है.भारतीय दूतावास की ओर से एक्स पर एक पोस्ट कर वहां रह रहे लोगों से अपील की गई है कि इजरायल की मौजूदा स्थिति को देखते हुए इजरायल में रह रहे सभी भारतीय नागरिक, विशेष रूप से उत्तर और दक्षिण में सीमा पर रहने वाले लोग इजरायल के सुरक्षित अंदरुनी इलाकों में चले जाएं.
भारतीय दूतावास ने जारी किया इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर इधर, भारत सरकार अपने नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भारतीय दूतावास के माध्यम से इजरायल के अधिकारियों के संपर्क में है. दूतावास की ओर से इजरायल के इमीग्रेशन ऑथरिटी का एक हॉटलाइन नंबर भी जारी किया गया है. यह नंबर 1700707889 है. साथ ही इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर +972-35226748 और ईमेल आईडी- CONS1.telaviv@mea.gov.in जारी किया है. इस पर मुश्किल में फंसे कोई भी भारतीय नागरिग संपर्क कर सकते हैं. बता दें कि इजरायल हमास युद्ध के बीच वहां रह रहे भारतीयों की सुरक्षा को लेकर सरकार ने चिंतित है और यही कारण है कि वहां के स्थानीय अधिकारियों से नागरिक सुरक्षा को लेकर लगातार बातचीत चल रही है.
मिसाइल हमले में केरल के युवक की हो गई थी मौत मालूम हो कि केरल के कोल्लम के रहने वाले युवक निबिन मैक्सवेल की एक मिसाइल हमले में मौत हो गई थी. वह इजरायल के उत्तरी सीमा पर एक फार्म में काम करता था. सोमवार को वह बुरी तरह से हमले में घायल हो गया था. इलाज के क्रम में मंगलवार को उसकी मौत हो गई. मैक्सवेल के पिता ने बताया कि वह वहां दो महीनें पहले ही गया था. मृतक मैक्सवेल का बड़ा भाई भी इजरायल में ही रहता है. जिस मिसाइल हमले में मैक्सवेल की मौत हुई, उसी हमले में केरल के ही दो और लोग घायल हो गए हैं. उनकी पहचान बुश जोसेफ जॉर्ज और पॉल मेल्विन के रूप में की गई है. मैक्सवेल के पिता के अनुसार उसका शव चार दिन बाद भारत पहुंचेगा.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







