
भाजपा-शिवसेना में तकरार जारी, सामना में लेख- शिवसेना भवन तुम पांव पर चलकर आओगे, लेकिन...
AajTak
भारतीय जनता पार्टी के नेता प्रसाद लाड द्वारा शिवसेना भवन को लेकर दिए बयान पर शिवसेना आगबबूला है. सोमवार को शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में भाजपा पर तीखा वार किया है. सामना में लिखा गया है कि महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी का अंतकाल करीब आ गया है.
महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी (BJP) और शिवसेना (Shiv Sena) के बीच तीखी ज़ुबानी जंग चल रही है. हाल ही में भारतीय जनता पार्टी के नेता प्रसाद लाड द्वारा शिवसेना भवन को लेकर दिए बयान पर शिवसेना आगबबूला है. सोमवार को शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में भाजपा पर तीखा वार किया है. सामना में लिखा गया है कि महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी का अंतकाल करीब आ गया है. सामना में कहा गया है, ‘उनके कदम जिस तरह से उल्टे-सीधे पड़ रहे हैं, इससे यह स्पष्ट होता है. भूमिपुत्रों की अस्मिता का प्रतीक माने जानेवाले शिवसेना भवन की ओर जिस किसी ने भी तिरछी नजर से देखा वे सभी नेता व उनकी पार्टी वर्ली की गटर में बह गए. वे फिर दोबारा कभी किसी को नहीं मिल सके.’ शिवसेना ने अपने मुखपत्र में लिखा, ‘शिवसेना से राजनीतिक मतभेद रखनेवाले कई लोगों ने शिवसेना को समय-समय पर चुनौती दी. शिवसेना उन चुनौतियों की छाती पर चढ़कर खड़ी रही, परंतु उन राजनीतिक विरोधियों ने कभी शिवसेना भवन तोड़ने-फोड़ने की बात नहीं कही. भूमिपुत्रों के हृदय में जो स्थान हुतात्मा स्मारक का है, वही प्रेरणा व भावना शिवसेना भवन के संदर्भ में भी सभी दलों के भूमिपुत्रों में है.’More Related News

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












