
'भाजपा दुनिया की सबसे अहम पार्टी', अमेरिकी अखबार ने की CM योगी और RSS प्रमुख की तारीफ
AajTak
अमेरिका के प्रमुख अखबार ने अपने एक ऑपिनियन में लिखा है कि बीजेपी दुनिया की सबसे महत्वपूर्ण राजनीतिक पार्टी है. लेख में कहा गया है कि बीजेपी अगले लोकसभा चुनावों को जीतने की तरफ बढ़ रही है और इसके बाद से भारत की राजनीति पर उसकी पकड़ और मजबूत होगी. अखबार ने लिखा है कि अमेरिका भारत की मदद के बिना चीन को रोकने में विफल हो सकता है.
अमेरिका के प्रमुख अखबार, वॉल स्ट्रीट जर्नल के एक ऑपिनियन लेख में भारतीय जनता पार्टी को दुनिया की सबसे महत्वपूर्ण पार्टी बताया गया है. अमेरिका के प्रमुख शिक्षाविद् वाल्टर रसेल मीड के इस लेख में कहा है कि अमेरिकी राष्ट्रीय हितों के नजरिए से, बीजेपी दुनिया की सबसे महत्वपूर्ण विदेशी राजनीतिक पार्टी है. मीड ने लिखा है कि बीजेपी लगातार तीसरी बार साल 2024 का लोकसभा चुनाव जीतने की तरफ बढ़ रही है और आने वाले समय में बीजेपी एक ऐसे देश में अपना दबदबा बना लेगी जिसकी मदद के बिना अमेरिका चीन की बढ़ती शक्ति को नहीं रोक पाएगा.
मीड ने लिखा, 'अमेरिक के राष्ट्रीय हितों के नजरिए से, भारत की सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे महत्वपूर्ण विदेशी पार्टी है. यह महत्वपूर्ण है क्योंकि बीजेपी जो 2014 में सत्ता में आई थी, 2019 में भी सत्ता में आई और 2024 में फिर से जीत की ओर बढ़ रही है.'
भारत के बिना चीन को नहीं रोक पाएगा अमेरिका
लेखक आगे लिखते हैं, 'बीजेपी ऐसे समय में भारतीय राजनीति के शीर्ष पर है जब भारत एक आर्थिक शक्ति के रूप में उभर रहा है और जापान के साथ इंडो पैसिफिक में उसकी भूमिका अमेरिकी रणनीति के लिए बेहद महत्वपूर्ण हो गई है. निकट भविष्य में भाजपा एक ऐसे देश में निर्णायक भूमिका निभाएगी जिसकी मदद के बिना चीन की बढ़ती शक्ति को संतुलित करने के अमेरिकी प्रयास विफल हो सकते हैं.'
लीड का कहना है कि चूंकि, बीजेपी का राजनीतिक और सांस्कृतिक इतिहास बहुत से विदेशियों के लिए बिल्कुल अपरिचित है इसलिए इसे ठीक तरह से समझा नहीं गया है. उनका कहना है कि चुनावों में बीजेपी का प्रभुत्व राष्ट्रीय नवीनीकरण के सामाजिक आंदोलन की सफलता को दिखाता है.
वो लिखते हैं, 'मुस्लिम ब्रदरहुड की तरह, भाजपा पश्चिमी उदारवाद के कई विचारों और प्राथमिकताओं को खारिज करती है, साथ ही यह आधुनिकता की प्रमुख विशेषताओं को भी अपनाती है. चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की तरह, भाजपा एक अरब से अधिक लोगों के साथ एक वैश्विक महाशक्ति बनने के लिए एक राष्ट्र का नेतृत्व करने की उम्मीद करती है. इजरायल के लिकुड पार्टी की तरह, भाजपा लोकलुभावन बयानबाजी और पारंपरिक मूल्यों के साथ मूल रूप से बाजार समर्थक आर्थिक रुख अपनाती है. साथ ही यह उन लोगों को अपने साथ जोड़ती है जिन्होंने महानगरों में रहने वाले पश्चिमी-केंद्रित सांस्कृतिक और राजनीतिक अभिजात वर्ग द्वारा बहिष्कृत और तिरस्कृत महसूस किया है.'

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










