
भांजा-भांजी संग Salman Khan का डांस, Da Bangg टूर का सबसे क्यूट वीडियो वायरल
AajTak
सलमान खान का दबंग टूर काफी चर्चा में है. शो का एक बैकस्टेज वीडियो सामने आया है जिसमें सलमान खान अपनी बहन अर्पिता के बच्चों संग नजर आ रहे हैं. सलमान खान की उनके भांजे भांजी संग क्यूट बॉन्डिंग ने लोगों का दिल जीत लिया है. आप भी इस वीडियो को देखना मिस ना करें.
बॉलीवुड के दबंग सलमान खान परफेक्ट मामू जान हैं, ये बात किसी से छिपी नहीं है. इस बात को साबित करता हुआ एक्टर का एक वीडियो सामने आया है जो दबंग खान फैंस के बीच वायरल है. वीडियो दुबई के Da-Bangg टूर का बीटीएस वीडियो है. जिसमें सलमान खान अपने भांजे-भांजी संग मस्ती करते हुए दिखते हैं.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












