
भरूच में INDIA गठबंधन के उम्मीदवार का क्यों नहीं किया प्रचार? कांग्रेस नेता मुमताज पटेल ने दिया ये जवाब
AajTak
कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे अहमद पटेल की बेटी मुमताज पटेल ने आजतक से खास बातचीत की. इस दौरान उन्होंने विरासत टैक्स, वोट जिहाद समेत कई मुद्दों पर खुलकर बात की. इस दौरान उन्होंने भरूच में INDIA गठबंधन के प्रत्याशी का प्रचार नहीं करने के सवाल पर भी जवाब दिया.
गुजरात में कांग्रेस के डैमेज कंट्रोलर और फायर ब्रिगेड रहे अहमद पटेल की बेटी और कांग्रेस नेता मुमताज पटेल इन दिनों राज्य में उम्मीदवारों के लिए प्रचार कर रही हैं. हालांकि इस दौरान वह अपने गृह जनपद भरूच में प्रचार करने नहीं पहुंचीं. INDIA गठबंधन के तहत भरूच लोकसभा सीट आम आदमी पार्टी के खाते में गई है और पार्टी ने यहां से चैतर वसावा को उम्मीदवार बनाया है.
आजतक से खास बातचीत में भरूच नहीं जाने के सवाल पर मुमताज पटेल ने कहा कि भरूच मेरा घर है और परसों वहीं थी, लेकिन अगर कैंपेन करने की बात है तो अभी तक मुझे किसी ने बताया नहीं है कि कहां कैंपेन करना है. अंडमान से उम्मीदवार ने बुलाया, दमन से उम्मीदवार ने बुलाया, कल भुज में मीटिंग की और अब आगे भी जगह-जगह मीटिंग करनी है. जब बुलाएंगे और शिड्यूल में फिक्स होगा तो जरूर (भरूच) जाती.
कांग्रेस के उम्मीदवारों के नामांकन खारिज (सूरत) होने या उम्मीदवार के नामांकन वापस (इंदौर) लेने के सवाल पर मुमताज पटेल ने कहीं न कहीं उम्मीदवार चयन के लिए और सजग तरीका ढूंढना चाहिए. खासकर अब जब हम देख रहे हैं कि उम्मीदवारों को तोड़ा जा रहा है. यही लोकतंत्र की हत्या है और कहीं न कहीं ये लोग (बीजेपी) उदाहरण सेट कर रहे हैं कि जब एक जगह पर किया, दो जगह पर किया तो और भी जगह करें तो रिजल्ट की पूरी काया पलट सकती है. इसलिए और सजग होना पड़ेगा और सही उम्मीदवारों का चयन करना होगा.
अमित शाह के एडिटेड वीडियो के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसका तरीका भाजपा ने ही सिखाया है, मैं इसके खिलाफ हूं. सही चीजे जनता तक पहुंचनी चाहिए. व्हाट्सएप यूनिवर्सिटी से गलत परसेप्शन बनाया जाता है और लोग उसे देखकर ही वोट करते हैं जो गलत है. जो भाजपा ने किया वो भी गलत है और जो कोई और पार्टी कर रही है वो भी गलत है. आज भी आलू से सोना वाला वीडियो राहुल जी के नाम पर चलाया जाता है, जबकि ये बयान मोदी जी ने दिया था. पर कांग्रेस ने गलती की कि उस समय एडिटेड वीडियो पर केस दर्ज नहीं कराया.
कांग्रेस के घोषणा पत्र पर हो रहे विवाद के सवाल पर मुमताज ने कहा कि जनहित में जारी मेनीफेस्टो कांग्रेस ने बनाया है, जिसमें न्याय ही बात की गई, औरतों और युवाओं, किसानों के लिए. उसको आप (बीजेपी) आजतक पलटकर साम्प्रदायिकता पर ले आए. हिंदू-मुस्लिम पर ले आए. किसी एक समुदाय को टार्गेट किया जा रहा है. विरासत टैक्स की बात घोषणा पत्र में नहीं है. हमने पॉलिसी बनाने की बात की पर हमारे घोषणा पत्र के बारे में गलत बातें फैलाई जा रही है.
सलमान खुर्शीद की भतीजी के वोट जेहाद के बयान पर कांग्रेस नेता ने कहा कि जिहाद शब्द का बहुत गलत मतलब निकाला जाता है. असलियत में कुरान में भी जिहाद शब्द का इस्तेमाल किया गया था. इसका मतलब संघर्ष है. इसको लव जिहाद, वोट जिहाद कहकर आतंकवाद से जोड़ दिया जाता है. जबकि आतंकवाद का कोई धर्म नहीं है. मैं जिहाद शब्द का इस्तेमाल सही नहीं कह रही लेकिन वह ये कहना चाहती होंगी कि सब मिलकर वोट को जोड़ें.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










