
'भगोड़ों को जल्द गिरफ्तार करेंगे', गोवा क्लब फायर केस में CM सावंत बोले- सुरक्षा नियम किए जाएंगे सख्त
AajTak
गोवा के नाइटक्लब में लगी भीषण आग ने 25 लोगों की जान ले ली. हादसे के बाद मुख्य आरोपी लूथरा ब्रदर्स थाईलैंड भाग गए, जिन पर अब इंटरपोल का ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी है. गोवा पुलिस ने उनके पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया शुरू की है. इस बीच सीएम प्रमोद सावंत ने कहा कि आरोपी जल्द गिरफ्तार होंगे और सुरक्षा नियमों पर सख्त नीति अपनाई जाएगी.
गोवा के अरपोरा में 'Birch by Romeo Lane' नाइटक्लब में शनिवार रात लगी भीषण आग में चार पर्यटकों और 21 कर्मचारियों की मौत ने पूरे राज्य को झकझोर दिया है. घटना के बाद से पुलिस और प्रशासन लगातार कार्रवाई में जुटा हुआ है, जबकि राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर भी कड़े कदम उठाए जा रहे हैं. अब सीएम प्रमोद सावंत ने कहा है कि वांटेड आरोपी जल्द पकड़े जाएंगे और सख्त कार्रवाई की जाएगी.
मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने हादसे पर दुख जताते हुए कहा कि सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है. उन्होंने स्पष्ट कहा, "मैं अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं. हम इस घटना के दोषियों को जरूर गिरफ्तार करेंगे. सुरक्षा और रेगुलेशन का पालन अनिवार्य है, और यदि कहीं भी उल्लंघन पाया गया, तो कठोर कार्रवाई की जाएगी." सीएम ने यह भी कहा कि गोवा देश का एकमात्र राज्य है जहां समुद्र तटों पर लाइफगार्ड हमेशा तैनात रहते हैं.
यह भी पढ़ें: गोवा अग्निकांड के भगोड़े लूथरा ब्रदर्स बच नहीं पाएंगे, थाईलैंड-भारत के बीच है प्रत्यर्पण संधि
हादसे की गंभीरता इसी से समझी जा सकती है कि वारदात के कुछ घंटे बाद ही क्लब के मुख्य मालिक सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा भारत छोड़कर थाईलैंड के फुकेट भाग गए. गोवा पुलिस ने तत्काल इंटरपोल से संपर्क किया और दो दिनों के भीतर उनके खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी करा लिया. डीजीपी ने इसे "तेज और सफल कार्रवाई" बताया और कहा कि सामान्यतः ऐसे नोटिस जारी होने में एक सप्ताह से अधिक समय लगता है.
गोवा पुलिस ने लूथरा ब्रदर्स के पासपोर्ट रद्द करने की अपील की
गोवा पुलिस ने पासपोर्ट कार्यालय को पत्र भेजकर दोनों आरोपियों के पासपोर्ट रद्द करने की मांग की है ताकि उनकी वापसी और गिरफ्तारी सुनिश्चित की जा सके. दिलचस्प बात यह है कि लूथरा ब्रदर्स ने अब दिल्ली की रोहिणी कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर कर दी है, जबकि पुलिस उन्हें भगोड़ा घोषित करने की तैयारी में है.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.







