
भगोड़े माल्या-नीरव पर बोले बोरिस जॉनसन- UK में इनके लिए जगह नहीं, भारत को सौंपना चाहते हैं
AajTak
दो दिन के भारत दौरे पर आए ब्रिटेन प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने बड़ा ऐलान कर दिया है. उन्होंने कहा है कि अगले हफ्ते से कीव में एक बार फिर ब्रिटेन का दूतावास खोल दिया जाएगा. प्रेस वार्ता के दौरान बोरिस जॉनसन ने जोर देकर कहा कि इस मुश्किल समय में भारत संग उनके रिश्ते और ज्यादा मजबूत हुए हैं.
दो दिन के भारत दौरे पर आए ब्रिटेन प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने बड़ा बयान दिया है. जब उनसे भगोड़े नीरव मोदी और विजय माल्या पर सवाल किया गया तो उन्होंने दो टूक कहा कि वे उन दोनों को भारत को सौंपना चाहते हैं.
विजय माल्या-नीरव मोदी पर जॉनसन
उन्होंने कहा कि आपने जिन दो लोगों की बात की है, हम उन्हें वापस भारत भेजना चाहते हैं. लेकिन इसमें कुछ कानूनी पेंच हैं. हम तो कभी भी उन लोगों का स्वागत नहीं करना चाहते जो कानून से बचने के लिए हमारे देश में आते हैं. इसी कड़ी में ब्रिटेन में सक्रिय कुछ खालिस्तानी संगठनों पर भी जॉनसन ने साफ कर दिया है कि उनकी तरफ से एंटी टेररिस्ट टास्क फोर्स का गठन कर दिया गया है और उचित कार्रवाई की जाएगी.
इस सब के अलावा बातचीत के दौरान बोरिस जॉनसन ने रूस-यूक्रेन युद्ध पर भी विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि अगले हफ्ते से कीव में एक बार फिर ब्रिटेन का दूतावास खोल दिया जाएगा. प्रेस वार्ता के दौरान बोरिस जॉनसन ने जोर देकर कहा कि इस मुश्किल समय में भारत संग उनके रिश्ते और ज्यादा मजबूत हुए हैं.
रूस-यूक्रेन युद्ध पर बड़ा बयान
बोरिस जॉनसन ने कहा है कि मैं सबसे पहले यूक्रेन पर बात करना चाहता हूं. मारियूपोल में जिस तरीके की कार्रवाई की गई है, वो पूरी तरह रूस के खिलाफ जाती है. लेकिन फिर भी अब हम कीव में फिर अपना दूतावास खोलने जा रहे हैं. इस सब के अलावा बोरिस जॉनसन ने रूस-भारत के रिश्तों पर भी विस्तार से बात की. जब उनसे भारत के स्टैंड को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने दो टूक कहा कि भारत के रूस संग काफी पुराने रिश्ते हैं. रूस को लेकर भारत का जो स्टैंड रहा है, वो सभी को पहले से पता है. वो आगे भी नहीं बदलने वाला है.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







