
भंसाली की इस फिल्म में साथ दिखने वाले थे Alia Bhatt-Ranbir Kapoor, 18 साल पुरानी फोटो वायरल
AajTak
18 साल पहले रणबीर और आलिया को संजय लीला भंसाली ने अपनी फिल्म में काम दिया था. यह दोनों की साथ में पहली फिल्म होने वाली थी. उस समय आलिया सिर्फ 11 साल की थीं और रणबीर 20 साल के थे. दोनों को भंसाली की इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करना था. फिल्म का नाम था बालिका वधु. यह फिल्म कभी पूरी बन नहीं पाई लेकिन फिर भी इससे जुड़ी एक याद आज आलिया-रणबीर के घर में रखी हैं. यही फोटो अब वायरल हो गया है.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












