
ब्लैक शॉर्ट ड्रेस में Shehnaaz Gill का गॉर्जियस लुक, एक्ट्रेस की ग्लैमरस तस्वीरों ने जीता फैंस का दिल
AajTak
शहनाज गिल एक बार फिर से ग्लैमर वर्ल्ड में छाने के लिए तैयार हैं. शहनाज ने अपने नए फोटोशूट की कुछ स्टनिंग तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की हैं. फोटोज में शहनाज ब्लैक कलर की स्टाइलिश शॉर्ट ड्रेस में नजर आ रही हैं. ब्लैक ड्रेस पर ग्रीन फैदरी डिजाइन उनके आउटफिट में चार्म और ग्लैमर एड कर रहा हैं.
फैंस के दिलों की जान शहनाज गिल अब धीरे-धीरे नॉर्मल लाइफ में वापसी कर रही हैं. बेस्ट फ्रेंड सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद तो शहनाज गिल के चेहरे पर मुस्कान देखने के लिए फैंस तरस ही गए थे, लेकिन अब अपनी फेवरेट शहनाज को नॉर्मल लाइफ में आता देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है. शहनाज ने अब अपने काम पर वापसी कर ली है और उन्होंने फैंस संग दोबारा से सोशली कनेक्ट होना भी शुरू कर दिया है.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












