
'ब्लैक आउट हो जाएगा...', खान सर ने बताया पाकिस्तान को बर्बाद करने का शानदार प्लान, Video Viral
AajTak
सोशल मीडिया पर चर्चित टीचर खान सर का कई वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे पाकिस्तान को सख्त सबक सिखाने के कुछ कड़े सुझाव दे रहे हैं. खान सर का मानना है कि पाकिस्तान पर दोहरी मार जरूरी है-सिर्फ सिंधु जल समझौता सस्पेंड करना या सर्जिकल स्ट्राइक करना काफी नहीं होगा.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को तीनों सेनाओं के प्रमुखों के साथ एक अहम हाईलेवल मीटिंग की. इस मीटिंग में प्रधानमंत्री ने आतंकवाद के खिलाफ बड़े और कड़े एक्शन को हरी झंडी दे दी. उन्होंने सेना को हर आवश्यक कदम उठाने की खुली छूट दे दी है. अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि भारत पाकिस्तान के खिलाफ क्या कार्रवाई करेगा?
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं खान सर के सुझाव
इस बीच, सोशल मीडिया पर चर्चित टीचर खान सर का कई वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे पाकिस्तान को सख्त सबक सिखाने के कुछ कड़े सुझाव दे रहे हैं. खान सर का मानना है कि पाकिस्तान पर दोहरी मार जरूरी है-सिर्फ सिंधु जल समझौता सस्पेंड करना या सर्जिकल स्ट्राइक करना काफी नहीं होगा पाकिस्तान को चारों ओर से घेरना होगा ताकि वह खुद ही घुटने टेक दे.
बिजली ग्रिड, ऑयल रिफाइनरी और ब्रिज को बताया निशाना
इसी कड़ी में अब एक और नया वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पाकिस्तान को सर्जिकल स्ट्राइक तो करनी चाहिए, लेकिन इजराइल की तरह. खान सर ने कहा कि पाकिस्तान के बिजली घरों और पावर ग्रिड्स को मिसाइल से निशाना बनाया जाना चाहिए, ताकि उसकी बिजली सप्लाई ठप हो जाए. इसके साथ ही ऑयल रिफाइनरियों पर हमला कर पाकिस्तान के फ्यूल स्रोतों को खत्म किया जा सकता है. उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि पाकिस्तान के मुख्य पुलों को ध्वस्त किया जाए ताकि देश की आंतरिक आवाजाही रुक जाए.
देखें वायरल वीडियो

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.












