
ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 3 का पहला गाना रिलीज, दिखा रूमी के प्यार में अगस्त्य का जुनून
AajTak
वीडियो में यह गाना अगस्त्य का रूमी के प्रति जुनून और इनकार के बारे में है और एक पॉइंट आता है जब वह अपने और रूमी के बारे में अपनी कहानी सुनाते हैं. यह मेलोडी गीत प्रेम के सार और भावना के बारे में है.
ऑल्ट बालाजी ने अपनी आगामी रोमांटिक ड्रामा 'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 3' का पहला गाना 'मेरे लिए' रिलीज कर दिया है. इस गाने में रूमी (सोनिया राठी) और अगस्त्य (सिद्धार्थ शुक्ला) के रिश्तों की परेशानियों को दिखाया गया है. ये गाना मल्टी-टैलेंटेड अखिल सचदेवा द्वारा रचित, गाया और लिखा गया, इस कम्पोजीशन में संगीत प्रेमियों के बीच चार्टबस्टर बनने के लिए सभी गुण हैं. अखिल की सुरीली आवाज गाने के मूड को सेट करती है और उनके लिरिक्स 'मेरे लिए' को हर रोमांटिक इंसान की प्लेलिस्ट में जगह दिलवाने के लिए काफी है. गाना रिलीज कर चैनल ने रूमी और अगस्त्य के प्यार की गहराई का परिचय दिया है.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












